डेल्टा किसे कहते हैं  : प्रकार एवं  नदियाँ

Delta Kise Kahate Hain :

Delta Kise Kahate Hain  डेल्टा किसे कहते हैं  प्रकार एवं  नदियाँ

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे Delta Kise Kahate Hain बारे में साथ ही इससे जुड़े प्रकार एवं  नदियाँ के बारें में भी चर्चा की जाएगी अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें.

डेल्टा

नदी अपने उद्गम से निकलकर बहते हुए अंत में किसी सागर या झील में गिरती या किसी अन्य जल स्रोत में मिलती है तो उसके ढाल में कमी के कारण नदी के अपरदन द्वारा उत्पन्न अवसादों को अपने मुहाने पर इकट्ठा करती है, जिससे एक त्रिभुजाकार आकृति का निर्माण होता है इसे डेल्टा कहते हैं।

डेल्टा के प्रकार –

चापाकार डेल्टा –

यह पंखे के आकार का डेल्टा होता है। यह जल निकाय के सामने उत्तल मार्जिन के साथ एक झुका या घुमावदार डेल्टा है। इस प्रकार के डेल्टा में अपेक्षाकृत मोटे तलछट बनते हैं।

अग्रवर्धी डेल्टा –

इस डेल्टा का निर्माण वहाँ होता है जहाँ तलछट का जमाव मज़बूत तरंगों के साथ एक सीधी तटरेखा पर होता है। लहरें तलछट को धक्का देती हैं जिससे बाहर की तरफ दाँत जैसी आकृति का निर्माण होता है।

एश्चुअरी डेल्टा –

इसका निर्माण जलमग्न नदियों के मुहाने पर एश्चुअरी के किनारों पर जमाव के कारण होता है।

लैकुसट्राइन डेल्टा –

इस डेल्टा का निर्माण तब होता है जब एक नदी का निर्गमन झील में होता है।

रूण्डित डेल्टा –

समुद्र की लहरें एवं महासागरीय धाराएँ अपनी क्षरणकारी प्रक्रिया के माध्यम से नदी के निक्षेपण से निर्मित डेल्टा को नष्ट कर देती हैं। इस प्रकार नष्ट किये गए एवं विच्छेदित डेल्टा को ‘रूण्डित डेल्टा’  कहा जाता है।

परित्यक्त डेल्टा –

जब नदी अपने मुहाने से स्थानांतरित होकर किसी अन्य जगह पर अपना जल गिराती है तो नदी द्वारा बनाया गया पूर्व डेल्टा ‘परित्यक्त डेल्टा’ कहलाता है।

पंजाकार डेल्टा –

इस डेल्टा की आकृति पक्षी के पैर के पंजे की तरह होती है। इस आकृति का निर्माण तब होता है जब समुद्री लहरें कमज़ोर होती हैं और नदी का प्रवाह मज़बूत होता है।

डेल्टा निर्माण की परिस्थितियाँ –

Also Read-

डेल्टा बनाने वाली प्रमुख नदियाँ –

FAQ

Ques-भारत में कौन-कौन सी नदियाँ डेल्टा बनाती है ?

Ans-गंगा, ब्रह्मपुत्र, महानदी।

Ques-डेल्टा की आकृति कैसी होती है ?

Ans-त्रिभुजाकार

Ques-डेल्टा शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था ?

Ans- डेल्टा शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग हेरोडोटस ने नील नदी के लिए किया था।

Ques-सुंदरवन डेल्टा कहाँ पाया जाता है ?

Ans-सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण भाग में गंगा नदी के सुंदरबन में डेल्टा क्षेत्र स्थित है।

आशा करते है कि Delta Kise Kahate Hain के बारे में सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे लेख पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

 

Exit mobile version