दिल्ली विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: औपनिवेशिक गाउन की जगह अब धोती-कुर्ता

ऐसा तो सभी विश्वविद्यालयों में होना चाहिए।

Delhi University convocation: dhoti-kurta in place of colonial gown

SOURCE TFI

Delhi University Convocation 2023: 25 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय अपना 99वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने वाला है। लेकिन इस बार का दीक्षांत समारोह पहले के दीक्षांत समारोह से कुछ अलग होने वाला है। आप सोच रहे होंगे भला ऐसा क्या होने वाला है? इस दीक्षांत समारोह में छात्र ‘पुराने औपनिवेशिक गाउन’ की जगह ‘अंगवस्त्र’ के साथ भारतीय परिधान पहने हुए दिखाई देंगे।

और पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय: जिसे आपके भेड़चाल ने बनाया महान

भारतीय संस्कृति से प्रेरित’

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय ने ‘भारतीय संस्कृति से प्रेरित’ परिधान अपनाने के लिए गाउन को त्यागने का निर्णय किया है। अधिकारी के द्वारा एक न्यूज एजेंसी को ड्रेस कोड में इस बदलाव के विषय में बताया गया है कि छात्रों को ‘अंगवस्त्र’ दिए जाएंगे और कोई भी ग्रेजुएशन कैप या गाउन नहीं मिलेगा। इस तरह अब दिल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह (Delhi University Convocation 2023) में गाउन की स्थान पर धोती-कुर्ता होगा।

वहीं अधिकारियों और मेहमानों के लिए बनने वाली पोशाक खादी सिल्क की होगी जो कि भारतीय परंपराओं और संस्कृति को अधिक बढ़ावा देने का एक नया तरीका है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने बताया कि ‘ दीक्षांत समारोह (Delhi University Convocation 2023) में चोगा (रोब) या गाउन काफी लंबे समय से पहना जा रहा था, विश्वविद्यालय ने इसे बदलने की आवश्यकता महसूस की और इसी कारण छात्रों को ‘अंगवस्त्र’ और अधिकारियों को खादी सिल्क से बने परिधान धारण करने होंगे। यह अपनी जड़ों की ओर लौटने जैसा ही  है।’

और पढ़ें- एक चतुर नार: अनेक गीतों से प्रेरणा लेकर पड़ोसन का बहुचर्चित क्लासिक बना

भारतीय पोशाक

हालांकि छात्रों के लिए Delhi University Convocation 2023 में इस भारतीय पोशाक को पहनना बिलकुल भी अनिवार्य नहीं होगा। लेकिन विश्वविद्यालय छात्रों से कुर्ता और साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान पहनने का अनुरोध कर रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय की ये पहल भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने में काफी सहायता करने वाली है साथ ही इससे आज युवा पीढ़ी को अपने भारतीय संस्कृति से प्रेरित परिधान को पहनने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। जिससे आने वाले समय में हमारी संस्कृति की जड़ें और भी अधिक मजबूत हो जाएंगी।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version