ब्रह्मास्त्र और पठान के नकली आंकड़ों के चलते डूब रही PVR Inox की छवि

ऐसे तिकड़म से न घर के रहेंगे न घाट के

इन दिनों सिनेमा में अलग मुर्दनी छाई हुई है। अरे हर बार बॉलीवुड की कुटाई न होगी। इस बार स्थिति मल्टीप्लेक्स वालों की खराब है, विशेषकर PVR Inox Ltd की। पहले मर्ज किया, फिर दो कौड़ी की फिल्मों का PR भी किया, परंतु अब स्थिति ऐसी है कि इन्हे अगले छह माह में लगभग 50 स्क्रीन बंद करने पड़ेंगे।

इस लेख में पढिये कैसे ब्रह्मास्त्र और पठान की अनावश्यक PR के चलते PVR और INOX जैसे मल्टीप्लेक्स चेन के वारे न्यारे हुए हैं, और कैसे ये इन्ही के प्रपंचों का परिणाम है।

भारी नुकसान हो गया!

हाल ही में PVR INOX Limited का वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के अंतिम क्वार्टर के वित्तीय आँकड़े सामने आए हैं। इसमें कंपनी ने 333 करोड़ का लॉस दर्ज किया है। ये पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 226 करोड़ अधिक है, क्योंकि 2022 के वित्तीय वर्ष में इसी सत्र में 107 करोड़ का लॉस दर्ज हुआ था।

रोचक बात है कि इसमें से काफी नुकसान पिछले छह महीनों में ही हुआ है, जिसका असर स्पष्ट दिख रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यहाँ टिकट दर अत्यधिक महंगे होने के कारण ऐसा हुआ, कुछ का मानना है कि स्नैक्स महंगे होने के कारण ऐसा हुआ। परंतु एक और कारण है, जिसकी चर्चा कम ही लोग कर रहे हैं : हिन्दी फिल्म उद्योग!

और पढ़ें: कल “The Kerala Story” को Ban किया, आज दीदी और कम्युनिस्ट फूफाजी पर केस हो गया!

फर्जी आंकड़ों से पेट नहीं भरता

अब ये कैसे संभव है? तनिक समय का चक्र घुमाइए, और जनवरी की ओर चलिए। शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित “पठान” सिनेमाघरों में आई थी, और क्रिटिक्स से लेकर ट्रेड एनलिस्ट्स ने इसे सर आँखों पर नवाया था। परंतु फिल्म को लेकर तीव्र प्रतिक्रियाएँ आई थी। या तो ये बहुत अच्छी थी, या बहुत खराब, बीच में कहीं नहीं। परंतु जो प्रतिक्रिया ऑनलाइन दिख रही थी, वह ऑफ़लाइन बिल्कुल नहीं दिखी। इसके बावजूद कुछ लोगों की माने, तो पठान ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर सबको पछाड़ दिया, और भारतीय इतिहास की सबसे सफल हिन्दी फिल्म है।

इस फर्जी PR में PVR और INOX की भी बहुत बड़ी भूमिका थी। परंतु ये पहली बार नहीं था। जब 2022 में ब्रह्मास्त्र आई थी, तो भी ऐसे ही इन्होंने एक महा घटिया फिल्म को बेचने का ऐसे ही असफल प्रयास किया था। दिन प्रतिदिन ऐसे कलेक्शन बता रहे थे, मानो अगला निशाना मंगल ग्रह पर दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ने की हो।

अब भी नहीं सुधरे तो

इसी कारणवश 2022 में PVR के शेयर भाव में 101.35 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। जिसके कारण PVR का शेयर प्राइस 1833 रुपये पर आ गया। PVR के शेयर प्राइस में 5.24 फीसदी की गिरावट हुई थी। वहीं, INOX की बात करें तो उसके शेयर प्राइस में 25.30 रुपये की गिरावट सामने आई। इसकी वजह से INOX का शेयर 494.90 रुपये पर आ गया। INOX के शेयर भाव में 4.86 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। PVR और INOX की मार्केट कैप को देखते हुए कहा जा रहा है कि इन दोनों को करीब 800 करोड़ का चूना लगा है।

और पढ़ें: The Kashmir Files और अब The Kerala Story: पैटर्न बहुत कुछ कहता है

वैसे भी जब द वायर को आपके उत्पाद पर संदेह होने लगे तो विश्वास मानिए आपके दिन बहुत खराब चल रहे हैं। हां, हम मज़ाक नहीं कर रहे हैं परंतु द वायर और इंडियन एक्सप्रेस जैसे वामपंथी पोर्टल्स को भी ब्रह्मास्त्र कबाड़ लगी और इसके बाद भी इस फिल्म की टीम अपने पहले दिन का कलेक्शन 75 करोड़ बता रही है, जबकि इनका घरेलू कलेक्शन 40 करोड़ के पार भी नहीं गया था। यही बात पठान के समय भी दोहराई गई, और अब बात 50 स्क्रीन बंद कराने पे आ गई है। और करिए जी हुज़ूरी!

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version