खालिस्तान प्रेमी गायक Shubh का किया सम्पूर्ण भारत ने बहिष्कार!

यही एकता तो चाहिए!

किसी महापुरुष ने कहा था, “कभी भी ऐसे व्यक्ति पन्गा न ले, जो अकेले होने से न डरे।” ऐसा प्रतीत होता है कि भारत विरोधी समूहों को ज़ोर का झटका ज़ोर से लगने वाला है।
हाल ही में कनाडा स्थित पंजाबी गायक शुभनीत सिंह उर्फ़ शुभप्रतिभा के लिए कम और अपनी खालिस्तानी समर्थक भावनाओं के लिए अधिक चर्चित है। परन्तु इस बार इन्हे न केवल सांस्कृतिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी हमारे देश द्वारा तिरस्कृत एवं बहिष्कृत किया गया है।

और पढ़ें: खालिस्तान या पैसा : फ़ेम के भूखे इन पंजाबी गायकों की प्रॉब्लम क्या है?

अभी हाल ही में, प्रतिष्ठित भारतीय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, boAt ने कनाडा स्थित गायक और खालिस्तान समर्थक शुभनीत सिंह उर्फ शुभ के आगामी दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेकर एक साहसिक और निर्णायक कदम उठाया। बता दें कि शुभ के निर्धारित शो 23 से 25 सितंबर तक शहर मुंबई के कॉर्डेलिया क्रूज़ में होने वाले थे।
boAt ने स्पष्ट किया है कि वे एक भारतीय ब्रांड है, और भारत विरोधी कोई भी संगठन या व्यक्ति के साथ उनका कोई नाता नहीं हो सकता । इसी बयान के साथ आधिकारिक तौर पर boAt ने कनाडाई गायक के साथ अपना संबंध तोड़ने का निर्णय लिया।

परन्तु ये बात यहीं तक सीमित नहीं। विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या (जो इसी ब्रांड से जुड़े हुए हैं) जैसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों ने इस भारत विरोधी कलाकार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अनफॉलो कर दिया है। ये कह सकते हैं कि इन्होने जनता के दबाव में किया हो, परन्तु फिर भी ये कदम प्रशंसनीय अवश्य है।

और पढ़ें: भारत के साथ FTA रोक ट्रूडो रच रहा अपना विनाश!

इसी का परिणाम है कि भारत विरोधी शुभ का प्रस्तावित भारत टूर लगभग रद्द हो चुका है। मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर ज़बरदस्त विरोध के बाद बुकिंग एजेंसी बुक माइ शो ने हाल ही में घोषणा की है कि ये टूर रद्द हो चुका है, और सभी श्रोताओं को उनके टिकट का रिफंड जारी किया जायेगा। शुभ के प्रस्तावित भारत दौरे का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पष्ट तौर पर विरोध करते हुए इनके सम्पूर्ण बहिष्कार की मांग की थी, और लगता है इनकी मेहनत रंग लाइ है!

ये निर्णय सभी के लिए कड़ी चेतावनी के रूप में प्रतिबिंबित होना चाहिए। यदि आप भारत के साथ छेड़छाड़ करने का साहस करते हैं या इसकी अखंडता को कमजोर करने का प्रयास करते हैं, तो आपको इसके परिणामों के लिए तैयार रहना चाहिए। भारत ने अपने हितों, मूल्यों और अपने लोगों की एकता की रक्षा के लिए अपना अटूट संकल्प दिखाया है।
जिनको ये लगता है कि भारत की एकता और अखंडता को कमजोर करना बच्चों का खेल है, उनके लिए शुभ के साथ जो हुआ, वो किसी तमाचे से कम नहीं होगा। यहाँ किसी एक राजनीतिक इकाई अथवा व्यक्ति ने मोर्चा नहीं खोला, ये जनविरोध का सकारात्मक परिणाम था, जिसके पीछे शुभ जैसे भारत विरोधियों को सन्देश गया कि राष्ट्र की संप्रभुता और मूल्यों को खतरे में डालने वाले कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version