पराली जलाने पर हरियाणा सरकार कस रही लगाम!

शाबाश CM खट्टर, बहुत बढ़िया! 

अक्टूबर के उत्तरार्ध के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण मौजूदा प्रशासन और पड़ोसी राज्यों दोनों के लिए एक चुनौती बनी हुई है। हालाँकि, आदर्श से एक उल्लेखनीय विचलन में, हरियाणा पराली जलाने के खतरे को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा सरकार ने हाल ही में एक उत्साहजनक घोषणा की, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में धान की पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रदेश में पराली जलाने की समस्या ने निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सॉल्यूशन निकाला है। प्रदेश में अब किसानों को पराली के पैसे भी मिलेंगे और पराली से कंप्रेस्ड बायोगैस बनाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, खट्टर सरकार पूरे प्रदेश में 120 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाएगी। एक प्लांट अपने आसपास के लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेगा। किसान खेत में बची पराली को इकट्ठा करके इन प्लांट तक लाएँगे।

यही नहीं, प्लांट लगने के पूर्व हरियाणा में खट्टर सरकार  के सुगठित प्रयासों के कारण पराली जलाने की घटनाओं में कमी आना शुरू हो गई है। इस वर्ष अभी तक पूरे हरियाणा से मात्र 714 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएँ सामने आई हैं, जबकि 2022 में यह संख्या 893 तथा 2021 में 1508 थी।

हरियाणा सरकार किसानों को पराली ना जलाने के एवज में 1,000 रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दे रही है। हरियाणा के गुरुग्राम, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, मेवात और रेवाड़ी जिलों से पराली जलाने की एक भी घटना सामने नहीं आई है। हरियाणा के उलट पंजाब में पराली जलाने की घटनाएँ नहीं रोकी जा सकी हैं।

और पढ़ें: ‘पराली जलाना वायु प्रदूषण का मुख्य स्त्रोत है, पटाखे नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने भी मजबूरी में स्वीकारा

इस साल पंजाब से अब तक 1,794 जगहों से पराली जलाने की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। राज्य का कृषि विभाग किसानों को ऐसे उपकरण भी मुहैया करवा रहा है, जिससे पराली को निस्तारित किया जा सके।

प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं की मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जहाँ पराली ना जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं नियम तोड़ने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई भी हो रही है।

इस मामले में केंद्र की मोदी सरकार और PMO भी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अगले दो से तीन साल में पंजाब और हरियाणा में बायागैस प्लांट लगा दिए जाएँगे। पंजाब में 200 और हरियाणा में 120 प्लांट लगाए जाएँगे। वहीं, बेलर मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सरकार को उम्मीद है अगले दो वर्षों में पराली जलाने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा सरकार के प्रयासों के कारण पराली जलाने की समस्या से निजात मिलने के साथ ही अब किसानों को 4-6 हजार रुपए प्रति एकड़ का अतिरिक्त लाभ भी हो रहा है। इस पराली को पशुओं को चारा बनाने वाली और गत्ते आदि बनाने वाली फर्में खरीद रही हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि हरियाणा सरकार  पराली जलने से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अन्य सरकारों को एक नई राह दिखा रही है!

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version