बिप्लब, शाह और मामाजी ने बनाए नए कीर्तिमान

भाजपा के मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद, पार्टी के कुछ नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर रहे हैं।

भाजपा, लोकसभा चुनाव परिणाम, अमित शाह, भाजपा के प्रत्याशी, शिवराज सिंह चौहान, बिप्लब कुमार देब

भाजपा के मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद, पार्टी के कुछ नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर देशभर में चल रही सस्पेंस के बीच, कई भाजपा नेता चुनाव में बड़े अंतर से विजयी हो रहे हैं। इन प्रमुख रूप से गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब शामिल हैं।

गांधीनगर लोकसभा सीट (गुजरात)

लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। BJP ने गांधीनगर सीट पर जीत हासिल कर अपन आकाउंट ओपन कर लिया है। गांधीनगर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव जीत गए हैं। अमित शाह ने कांग्रेस की प्रत्याशी सोनल रमणभाई पटेल से 7,31,020 से जीत हासिल की है। 

अमित शाह मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद से ही लाखों वोट से आगे चलने लगे थे। उन्होंने इस बढ़त को लगातार बरकरार रखा और आखिरकार गांधीनगर सीट को अपने खाते में कर लिया। अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से 2019 में चुने गए थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में इस सीट से चुनाव जीता। गांधीनगर लोकसभा सीट पर यह उनका पहला चुनाव था। इससे पहले, लालकृष्ण आडवाणी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 2019 में अमित शाह ने उन्हें रिप्लेस किया और चुनाव जीता।

विदिशा निर्वाचन क्षेत्र (मध्य प्रदेश)

भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से अपना छठा संसदीय चुनाव जीतने के लिए तैयार हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने लगभग 7 लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। उनका प्रभावशाली प्रदर्शन इस क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती जारी रहेगी, चौहान की बढ़त बढ़ने की उम्मीद है।

शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से कुल पांच बार चुनाव जीता है। उन्होंने इस सीट से 1991, 1996, 1998, 1999, और 2004 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। 2005 में, उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला और तब से राज्य की राजनीति में सक्रिय हैं। लेकिन इस बार फिर पार्टी ने उन्हें विदिशा लोकसभा सीट से चुनीवी मैदान में उतारा है। और वह अपनी छठीं जीती की ओर अग्रसर हैं।

त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र (त्रिपुरा)

त्रिपुरा के 2 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, त्रिपुरा पश्चिम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के बिप्लब कुमार देब कांग्रेस के आशीष कुमार साहा से 6,02,572 मतों से आगे चल रहे हैं। 

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा सीट में सूबे की राजधानी अगरतला भी शामिल है। 2024 लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा पश्चिम सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। त्रिपुरा पश्चिम में मुख्य मुकाबला राज्य के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच है।

और पढ़ें:- एनडीए बनाएगी सरकार, लेकिन भाजपा के लिए घाटे का सौदा

Exit mobile version