हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार को चुनावी औजार बनाएगी भाजपा

लोकतंत्र को कुचल रहे सोरेन, भाजपा की रैली में पहुंचाई बाधा

भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त और जेल की हवा खाने वाले झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता में आने के बाद जनता की पीड़ा को भूल गए हैं। सत्‍ता संभालने के बाद सिर्फ उन्‍होंने अपने परिवार के लिए कार्य किया है। राज्‍य में घोटले पर घोटाले हो रहे हैं। मुख्‍यमंत्री पर ईडी की जांच चल रही है, महीनों बाद जेल से बेल पर बाहर निकले हैं और आते ही फिर से मुख्‍यमंत्री की गद्दी पर बैठ गए हैं। इससे शर्मनाक और क्‍या हो सकता है। जब प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ही भ्रष्‍टाचार में संलिप्‍त हो तो उस प्रदेश का भगवान ही मालिक! अब सोरेन सरकार की विफलता के खिलाफ लोगों का आक्रोश आसमान पर है।

इसीलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा रांची में आज ‘युवा आक्रोश रैली’ निकाली गई। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि ‘हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के युवाओं को विगत पांच वर्षों में सिर्फ ठगने का काम किया है। युवाओं से किए गए कोई भी वायदे आज तक पूरे नहीं हुए हैं।‘ ‘2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से वादा किया गया था कि एक वर्ष में पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे। मैट्रिक पास युवओं को 5000 बेरोजगारी भत्‍ता और बीए एवं एमए पास युवाओं को 7000 रुपये मासिक एवं बेरोजगारी भत्‍ता देंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इसी तरह के कई प्रलोभन देकर सत्‍ता पर असीन हुए थे।‘ पर हेमंत सोरेन से कोई भी वायदा अब तक पूरा नहीं हो पया है। इसी के विरोध में आज भाजयुमो द्वारा आक्रोश रैली निकालकर मुख्‍यमंत्री आवास का घेराव किया जा रहा है।

भाजपा जनता के लिए सदन से सड़क तक लड़ेगी

अमर बाउरी ने कहा कि हम सदन से सड़क तक इस सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। युवाओं की इस रैली को विफल करने के लिए दमानात्‍मक कार्रवाई की जा रही है। हम इसे बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। एक चुनी हुई सरकार अपनी ही जनता से डरी हुई है। पूरे प्रदेश को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मोरहाबादी मैदान के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा के बावजूद हजारों भाजपा कार्यकर्ता मोराबादी मैदान में पहुच गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जहां-तहां हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार इतनी डर गई है कि वह लोगों को प्रदर्शन करने से रोक रही है।

हेमंत सरकार युवा आक्रोश रैली से सहम गई

आक्रोश रैली को लेकर झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार युवा आक्रोश रैली से सहम गई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रैली में भाग लेने से रोका जा रहा है। यह अन्याय नहीं तो और क्‍या है। एक भयभीत मुख्यमंत्री ही ऐसा काम कर सकता है। रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस कर चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन से न तो झारखंड संभल रहा है और न ही पार्टी। भाजपा कार्यकर्ता धमकी से कभी नहीं डरते हमारे कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे हैं। झारखंड की जनता को अहिंसात्मक तरीके से न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। हेमंत सोरेन सरकार की ये हैसियत नहीं है कि जनआंदोलन को दवा दे।

अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को रोकने की कोशिश

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को दवाने की कोशिश करनेवाले अधिकारी समझ लें कि जब लोकतंत्र को इंदिरा गांधी खत्‍म नहीं कर सकी, तो हेमंत सोरेन क्या खत्‍म करेंगे। अधिकारियों को समझना होगा कि यह दो माह की सरकार है। चौहान ने कहा कि डीजीपी, एसपी भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आदेश दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं को भले ही जेल में डाल दो पर भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दुमका से रांची जा रही दो बसों को मुफ्फसिल थाना में जब्त कर लिया गया है।

जामताड़ा के टाउन डीएसपी ने चार बसों को जब्त कर कार्यकर्ताओं को रांची जाने से रोक दिया। बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत देकर डराया- धमकाया जा रहा है। रांची जा रहे कार्यकर्ताओं को जामताड़ा के फतेहपुर थाना में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा ‘मूर की एक किरण जुल्मात पे भारी होगी, रात तुम्हारी है, तो सुबह हमारी होगी।‘

विश्‍व नाथ झा।

Exit mobile version