सील हुआ दिल्ली का शीशमहल, मुख्यमंत्री आवास के हैंडओवर में नियमों का उल्लंघन: लगा डबल लॉक

हाल ही में शिफ्ट हुई थीं CM आतिशी

आतिशी, शीशमहल, अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने PWD की जगह आतिशी को हैंडओवर कर दिया बंगला, हुआ सील

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया है और उस पर डबल लॉक लगा दिया है। यह विवाद आवास के हैंडओवर को लेकर शुरू हुआ है, जिसके चलते PWD ने यह सख्त कदम उठाया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम निवास को खाली किया था। वहीं आतिशी सीएम बनने के बाद इसमें शिफ्ट हुई थीं । हैंडओवर को ही लेकर विवाद है, जिसके बाद PWD ने यह कदम उठाया और आवास को सील कर दिया।

PWD की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के पूर्व सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि हैंडओवर के लिए कारण बताया जाए। वहीं PWD के कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने उप-राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा , “उनके निर्देश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान सीएम आवास से बाहर निकाल दिया गया है।”

इस मामले ने दिल्ली की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मुद्दे पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। BJP नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रही है और यह उनके अहंकार का परिणाम है। BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा “यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल सरकार ने नियमों का उल्लंघन किया है। BJP नेताओं ने कहा केजरीवाल ने बंगले की चाबियां PWD को क्यों नहीं सौंपी और इसके बजाय आतिशी को क्यों सौंप दी।

बता दें कि सोमवार (7 अक्टूबर, 2024) को आतिशी अपने सामान के साथ उत्तरी दिल्ली का सिविल लाइंस इलाके में स्थित बंगले में शिफ्ट हुई थीं। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था। वो इस बंगले में 9 साल से अधिक समय से अपने परिवार का साथ रह रहे थे।

Exit mobile version