कांग्रेस विधायक ने भगवान शिव को बकीं गालियां, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।  इस बार मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भगवान शिव को गालियां दी हैं।

बाबू जंडेल

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल (फ़ोटो साभार: HT)

कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। इस बार मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भगवान शिव को गालियां दी हैं। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा और हिंदू संगठन कांग्रेस पर हमलावर हैं।

वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को भद्दे इशारे कर भगवान शिव को गालियां देते हुए सुना जा सकता है। वीडियो देखने में बाबू जंडेल नशे की हालत में भी दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को मध्य प्रदेश भाजपा ने एक्स पर शेयर किया है। साथ लिखा, “शराब के नशे में धुत कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल भगवान को दे रहे गाली। सनातन विरोधी कांग्रेसियों को हिन्दू देवी-देवताओं से इतनी नफरत क्यों?

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने भी यह वीडियो एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “ये है कांग्रेस की नशे की दुकान। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का भगवान भोलेनाथ जी का नाम लेकर गाली बकते हुए वीडियो वायरल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एक दिन पूर्व ही आप नशे पर भाषण दे रहे थे, अब देख लो अपनी पार्टी के नेताओं का चरित्र। किस प्रकार नशे में भगवान भोलेनाथ जी का भी अपमान कर रहे हैं। इन्होंने तो चुनाव परिणाम के बाद अपना मुंह काला करने की बात की थी लेकिन इस वीडियो के बाद जनता इनका मुंह चुनाव के पूर्व ही काला करेगी।”

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देखिए तो कांग्रेस की हिंदू द्रोह की हद। भगवान् शंकर को भी नहीं छोड़ा उस कथित जनेऊ धारी हिंदू के गुर्गों ने, कांग्रेस की नशे की दुकान में क्या क्या बिकता है, आप कल्पना भी नहीं कर सकते। ये कोई छुटभैया नेता नहीं अपितु मध्यप्रदेश में श्योपुर  से कांग्रेस के माननीय विधायक बाबू जन्डेल हैं जो भगवान भोलेनाथ जी का नाम लेकर किस तरह से पार्टी की गाली संस्कृति को दर्शा रहे हैं। बकते हुए इस विडियो को शेयर करते हुए भी शर्म आ रही है किंतु कांग्रेस, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे की मामले में चुप्पी चुभ रही है। उन्हें अविलंब हिंदू समाज से माफी मांग कर उसे पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। नशे में भगवान भोलेनाथ जी के इस गम्भीर अपमान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा भी तुरंत कठोर कार्यवाही अपेक्षित है।”

बता दें कि इससे पहले बाबू जंडेल का एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में विजयपुर सीट पर जीत का दावा करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर यहां कांग्रेस नहीं जीती तो वो अपना मुंह काला करवा लेंगे। उन्होंने आगे ये भी कहा कि वह यह समझ लेंगे कि अब कलयुग आ चुका है। अन्याय का बोलबाला है और सारे क्षत्रिय मर चुके हैं।

 

 

Exit mobile version