‘वेट्टैयन’ की रिलीज से पहले अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, जानिए क्या होता है इलेक्टिव प्रोसीजर

जानिए पेट में क्यों डालना पड़ा स्टेंट

वेट्टैयन, सुपरस्टार रजनीकांत

'वेट्टैयन' (शिकारी) की रिलीज से पहले अस्पताल में भर्ती हुए सुपरस्टार रजनीकांत

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती है उनका इलेक्टिव प्रोसिजर किया गया, जिसके तहत उनके पेट के निचले हिस्से में एक स्टेंट डाला गया। वो तीन दिन अस्पताल में ही रहेंगे।

सोमवार,30 सितंबर की रात अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।73 वर्षीय अभिनेता की तबीयत में अब सुधार हो रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। अभी उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा।

क्या होता है इलेक्टिव प्रोसिजर?

इलेक्टिव प्रोसिजर वह प्रक्रिया होती है, जिसके जरिए हार्ट संबंधी बीमारियों के लक्षण को कम किया जाता है। रजनीकांत की उम्र और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टर को ये प्रोसिजर करना पड़ा।

पेट के निचले हिस्से में क्यों डाला गया स्टेंट?

पेट में स्टेंट डालने की प्रक्रिया उस समय अपनाई जाती है जब आंतरिक अंगों में रक्त प्रवाह में रुकावट आती है या अंगों के किसी हिस्से में सूजन या संक्रमण हो जाता है। रजनीकांत की जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि उन्हें इस प्रक्रिया की जरूरत है।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सफल रही है और रजनीकांत की हालत अब स्थिर है। अस्पताल की तरफ से जारी बयान में यह भी कहा गया कि इस तरह की प्रक्रिया आमतौर पर ज्यादा जोखिम वाली नहीं होती, लेकिन रजनीकांत की उम्र और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए सावधानी बरती गई है।

रजनीकांत की पत्नी लता ने न्यूज 18′ को बताया कि सोमवार के रात में अचानक पेट में दर्द होने के बाद रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, अब सब ठीक है।

रजनीकांत को पहले भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। साल 2011 में उन्हें गुर्दे से संबंधित बीमारी के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। इसके अलावा, 2021 में भी उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और थकान की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि रजनीकांत अब 73 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा और काम के प्रति समर्पण में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। यह फिल्म रजनीकांत के करियर की एक और बड़ी हिट साबित हुई है और इसके साथ ही उन्होंने यह साबित किया है कि उम्र केवल एक संख्या है।

इसके अलावा, रजनीकांत आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वो जल्द ही फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आएंगे, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं। रजनीकांत इसमें एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ‘जय भीम’ का निर्देशन करने वाले TJ ज्ञानवेल ने किया है।

डॉक्टरों ने रजनीकांत को फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो सके। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की प्रक्रियाओं के बाद पूरी तरह से ठीक होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं।

रजनीकांत के फैंस के लिए यह अच्छी राहत की खबर है कि उनकी स्थिति अब स्थिर है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है।

रजनीकांत, जो अपनी दमदार एक्टिंग और फैन बेस के लिए जाने जाते हैं, फिलहाल ठीक हो रहे हैं। उनके फैंस और परिवारजनों के लिए यह समय भले ही चिंताजनक था, लेकिन अब सुपरस्टार की तबीयत में सुधार हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से अपने काम पे लौटेंगे।

Exit mobile version