अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने बनाया माता पिता का तमाशा; पीएम मोदी पर लगाया था माँ को प्रचार के लिए इस्तेमाल करने का आरोप

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Delhi Elections 2025, Arvind Kejriwal

Delhi Elections 2025, Arvind Kejriwal

दिल्ली चुनाव 2025(Delhi Elections 2025) की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है, और अब सभी की नजरें परिणामों पर हैं। 8 फरवरी को यह स्पष्ट हो जाएगा कि दिल्ली की अगली सरकार कौन बनाएगा। आज शाम 6 बजे वोटिंग का समय समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आए, जिसमें भाजपा को 35-40 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें मिल सकती हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के ताजे आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 57.70% को पार कर चुका था। मुस्तफाबाद विधानसभा में सबसे ज्यादा 66.68% मतदान हुआ, जबकि करोल बाग में सबसे कम 47.5% मतदान हुआ। इसके अलावा, जंगपुरा विधानसभा में पैसे बांटने के आरोपों के बाद AAP ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

इस चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर मतदान केंद्र पहुंचे, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

माता पिता का बनाया तमाशा

प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार तंज कसने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज खुद कैब/ऑटो/कार जैसी सुविधाओं के बाद व्हीलचेयर पर अपने माता-पिता को मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे। जबकि आजकल वोट फ्रॉम होम जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं, इस कदम से केजरीवाल ने अपने माता-पिता को राजनीतिक खेल का हिस्सा बना दिया। इस पर सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

एक यूजर ने केजरीवाल के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, “मैंने कभी किसी को इतनी बेशर्मी से अपने बुजुर्ग माता-पिता का राजनीतिक उपयोग करते हुए नहीं देखा।”

केजरीवाल के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट

यही नहीं एक यूजर ने तो अरविन्द केजरीवाल को मक्कार बताते हुआ लिखा,”अरे मक्कार एक बात पर तो कभी रहा कर”

केजरीवाल के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट

एक यूजर ने तो केजरीवाल को उनके पिता को प्रणाम करते हुए एक फोटो पोस्ट की और लिखा, “माँ-बाप को व्हीलचेयर पर बैठा दिया वोट के लिए 😭😭”

माँ-बाप को व्हीलचेयर पर बैठा दिया वोट के लिए
Exit mobile version