सड़क किनारे मांग रही थी भीख, पुलिसकर्मी अमजद घसीट ले गया जंगल…बंदूक की नोक पर किया रेप; लोगों ने पकड़ा तो मारी गोली-Video वायरल

पाकिस्तान पंजाब पुलिस रेप

पाकिस्तान के पंजाब में पुलिसकर्मी ने किया रेप (फोटो साभार: वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब)

पाकिस्तान में अमजद नामक पुलिसकर्मी द्वारा बंदूक की नोक पर एक महिला का रेप करने की घटना सामने आई है। महिला भीख मांगकर किसी तरह गुजारा करती थी। नशे में धुत अमजद महिला को जबरन जंगल में ले गया था। इस दौरान महिला की चींख-पुकार सुन आए लोगों ने पुलिस कर्मी की हरकत का वीडियो भी बना लिया। हालांकि लोगों को देखकर अमजद भड़क गया और फायरिंग कर दी। इससे एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह पूरी घटना के पाकिस्तान के लाहौर अंतर्गत शफीकाबाद की है। रेप का आरोपित पुलिस कर्मी अमजद शफीकाबाद थाने पर कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। वह देर रात रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे एक महिला दिखाई दी, जिसे वह सड़क से खींचकर जबरन जंगल की ओर ले गया। इसके बाद बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने मदद के लिए जब शोर किया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे।

वीडियो में आरोपित पुलिसकर्मी को हाथ में बंदूक लेकर खड़े हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वीडियो बना रहा शख्स पुलिसकर्मी की बिना नंबर की बाइक भी दिखाता है। हालांकि आवाज सुनने के बाद भी आरोपित अमजद कपड़ा उतारे अपने स्थान पर खड़ा रहता है। वहीं पीड़ित महिला जमीन पर बैठी नजर आ रही है। इसके बाद जब लोग उसके करीब जाते हैं तो पुलिसकर्मी अपने जूते से उन पर हमला करना शुरू कर देता है।

हालांकि इसके बाद भी लोग वीडियो बनाना बंद नहीं करते तो वह, कैमरा बंद करने के लिए कहते हुए भागता नजर आता है। साथ ही पीछा कर रहे लोगों पर फायरिंग कर देता है। इस दौरान एक गोली सज्जाद नामक युवक के पैरों मे लग जाती है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है। वीडियो में घायल युवक के पैर से खून बहता हुआ देखा जा सकता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद लाहौर ऑपरेशन डीआईजी ने आरोपित कॉ न्स्टेबल अमजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version