उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए हिन्दू देवी-देवताओं सहित छत्रपति संभाजी महराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले 2 हैडलों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। ये दोनों हैंडल मुस्लिम लड़कियों के नाम से बनाए गए हैं जिसमें एक सान्या खान जबकि दूसरे का नाम साराह पठान लिखा हुआ है। शनिवार (22 फरवरी 2025) को FIR दर्ज कर के पुलिस दोनों हैंडलों को चला रहे आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
यह मामला सहारनपुर के नामी इस्लामी केंद्र देवबंद का है। यहाँ थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विकास चारण ने 22 शनिवार को तहरीर दी है। तहरीर में विकास ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर सान्या खान और साराह पठान नाम के हैंडलों से हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट और वीडियो शेयर करते पाया है। इन कमेंटों में 33 करोड़ देवताओं को डर कर मस्जिद में मिलने और हिन्दुओं को माँ की गाली देते हुए मुस्लिमों के साथ समलैंगिक संबंध बनाने जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं।
@Uppolice @saharanpurpol उत्तर प्रदेश सहरंगपुर की रहने वाली 2 मुस्लिम लड़कियां लगातार सनातन धर्म के भगवानों का अपमान कर रही है इतना सब कुछ होने के बाबुजुद सहरंगपुर पुलिस उन लड़कियों पर एक्शन नहीं ले रही हैं @saharanpurpol मयोदय ध्यान दीजिए@myogiadityanath pic.twitter.com/lwtNDI9S7y
— प्रदीपत्य नाथ तोमर (@mypradiptya108) February 23, 2025
सब इंस्पेक्टर की तहरीर में आगे बताया गया है कि दोनों इंस्टाग्राम ID से महादेव शिव और भगवान राम के खिलाफ भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। सान्या खान द्वारा एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें औरंगजेब को महिमामंडित किया गया है। इस वीडियो के वॉयस ओवर में औरंगजेब द्वारा छत्रपति संभाजी महराज को तड़पा-तड़पा कर मारने जैसी बातें कही गई हैं। वीडियो में छावा फिल्म के दृश्य दिखाए गए हैं। इसी वीडियो में पाकिस्तानी झंडा भी लगा हुआ है। ID में सान्या खान ने अपना नाम इंग्लिश के अलावा उर्दू में भी लिखा है।
प्रकरण के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में FIR पंजीकृत है। साक्ष्य संकलन कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
— Saharanpur Police (@saharanpurpol) February 23, 2025
ये तमाम आपत्तिजनक पोस्ट व कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। दारोगा विकास चारण के मुताबिक इन अशोभनीय शब्दों से स्थानीय हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँची है और वह आक्रोशित भी हैं। तहरीर में दोनों इंस्टाग्राम ID से की गई आपत्तिजनक पोस्टों का URL भी अटैच है। इस तहरीर पर थाना देवबंद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (2) और 356 के तहत FIR दर्ज कर ली है। दोनों ID को चलाने वाले आरोपितों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।