गोवंश की गर्दन पर छुरी, बचाने पहुँची UP पुलिस पर गोलियों की बौछार; 8 महीने से फरार था हमीद का नालायक बेटा… पीर वाले मदरसे के पास से गिरफ्तार

गोवंश की गर्दन पर छुरी चला कर पुलिस पर गोली बरसाने वाला अमन 8 माह बाद गिरफ्तार

सहारनपुर गैंगस्टर गिरफ्तार पुलिस

पुलिस पर गोली चलाने वाला गौहत्यारा गैंगस्टर अमन मदरसे के पास गिरफ्तार (चित्र साभार- UP पुलिस)

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अमन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। हमीद का बेटा अमन अमन एक कुख्यात गोहत्यारा है। उस पर गौकशी और पुलिस पर हमले के मुकदमे दर्ज हैं। गौहत्या के साथ अमन अपना गैंग बना कर लूट, छिनौती और घरों में सेंधमारी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहा था। पुलिस से फरार अमन शनिवार (22 फरवरी 2024) को एक इस्लामी इदारे के पास मिला जिसे पीर वाला मदरसा कहा जाता है।

यह मामला सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र कुतुबशेर का है। यहाँ पुलिस को सूचना मिली की पीर वाले मदरसे के पास हाजी मक्खी की रठान मोहल्ले का रहने वाला अमन छिपा हुआ है। पुलिस को अमन की तलाश गैंगस्टर एक्ट में लम्बे समय से थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और अमन को दबोच लिया। अमन ने पूछताछ में बताया कि वह आर्थिक लाभ के लिए एक गिरोह बना चुका है। इस गिरोह के जरिए वह लूट और सेंधमारी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहा था।

गौवंश नहीं काट पाए तो पुलिस पर चला दी थी गोली

सहारनपुर पुलिस ने जिस गैंगस्टर अमन को गिरफ्तार किया है उस पर पुलिस पर हमले और गाय काटने के प्रयास का केस पहले से दर्ज है। 14 मई 2024 को कुतुबशेर थाना पुलिस ने उसे साथियों सहित एक गोवंशीय बछिया को काटने की कोशिश करते घेर लिया था। तब अमन के साथ सलमान, शोएब, अब्दुल रहमान और सोहैल भी थे। इन सभी ने बछिया को जमीन में गिरा रखा था और गर्दन काटने के लिए छुरी चलाने ही वाले थे। तभी वहाँ पुलिस टीम पहुँच गई थी।

पुलिस टीम को देखते ही सभी आरोपितों ने उस पर गोलियाँ चलानी शुरू कर दी थीं। खुद को बचाते हुए पुलिसकर्मियों ने सलमान, शोएब, अब्दुल रहमान और सोहैल को मौके से भी दबोच लिया था। इन आरोपितों के पास से जीवित गोवंश के साथ तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया गया था। तब से अमन फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बाद में पुलिस ने इन आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी।

 

 

Exit mobile version