उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक नाबालिग हिन्दू लड़की से घर में घुस कर छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का आरोप रहमान नाम के युवक पर लगा है। गुरुवार (27 फरवरी 2025) को पुलिस ने रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
यह मामला सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र सदर बाजार का है। गुरुवार को यहाँ एक नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। तभी सदर क्षेत्र का ही रहने वाला फरमान का बेटा रहमान पीड़िता के घर में घुस गया। उसने पीड़िता से अश्लील हरकतें और छेड़खानी करनी शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर वो वहाँ से भाग निकला।
घर आने के बाद यह बात पीड़िता के पिता को पता चली। उन्होंने थाने में रहमान के खिलाफ तहरीर दे कर कड़ी कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने रहमान के खिलाफ भारतीय न्याय सहित (BNS) की धारा 74 और 333 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली। नियमानुसार इन दोनों मामले में 5 से 7 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। फरार रहमान की तलाश में दबिश दी जाने लगी।
#SaharanpurPoliceInNews#GoodWorkUpp
➡️#थाना_सदर_बाजार पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार।#UPPolice #UPPInNews @News18UP pic.twitter.com/76axGNoOha
— Saharanpur Police (@saharanpurpol) February 28, 2025
कुछ ही देर में पुलिस को सफलता मिली और रहमान को सहारनपुर से ही दबोच लिया गया। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद रहमान को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और काउंसिलिंग की जा रही है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ जल्द आरोप पत्र दाखिल कर के सजा दिलाए जाने की अपेक्षा जताई है।