कर्नाटक में इजराइली पर्यटक और होमस्टे मालिक के साथ गैंगरेप; 3 साथियों को पीटकर नहर में फेंका, 1 का शव बरामद

पुलिस बोली -आरोपियों की तलाश जारी

कर्नाटक में इजराइली पर्यटक और होमस्टे मालिक के साथ गैंगरेप

कर्नाटक में इजराइली पर्यटक और होमस्टे मालिक के साथ गैंगरेप (Image Source: Dainik Bhaskar)

कर्नाटक के हम्पी में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है, जहां कांग्रेस सरकार के राज में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। 6 मार्च की रात तुंगभद्रा नहर के किनारे 27 वर्षीय इजराइली महिला पर्यटक और एक होमस्टे ओनर के साथ गैंगरेप की भयावह घटना घटी। यही नहीं, पीड़िता के तीन अन्य साथियों—अमेरिकी नागरिक डेनियल, महाराष्ट्र के पंकज और ओडिशा के बिबाश—को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटने के बाद नहर में फेंक दिया।

डेनियल और पंकज किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन बिबाश की दुखद मौत हो गई। 7 मार्च को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरकार, 8 मार्च की सुबह बिबाश का शव नहर किनारे बरामद हुआ। कर्नाटक में बढ़ते अपराधों ने एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस शासित कर्नाटक में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। हम्पी में हुए इस जघन्य अपराध ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमले के दौरान नहर में फेंके गए ओडिशा निवासी बिबाश की तलाश में पुलिस ने 7 मार्च की सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और खोजी कुत्तों को लगाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंततः 8 मार्च की सुबह बिबाश का शव नहर के किनारे बरामद हुआ, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

29 वर्षीय होमस्टे की मालकिन ने पुलिस को बताया कि वह अपने चार मेहमानों के साथ डिनर के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे संगीत के साथ तारों को देखने गई थीं। तभी तीन हमलावर बाइक से पहुंचे और पेट्रोल मिलने की जगह पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। फिर इजराइली महिला से 100 रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो वे हिंसक हो गए। तीनों टूरिस्ट जब बचाव के लिए आगे आए, तो अपराधियों ने उन्हें बेरहमी से पीटने के बाद नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद इजराइली महिला और होमस्टे ओनर को जबरन घसीटकर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ितों ने पहले नहर में डूब चुके बिबाश को ढूंढने की कोशिश की, फिर वे अपने होमस्टे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा। कोप्पल के एसपी आर. एल. अरासिद्दी ने बताया कि सनापुर के पास हुए इस हमले में दो महिलाएं और तीन पुरुष शिकार बने। फिलहाल दोनों महिलाएं सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई गई हैं, जिन पर गैंगरेप, लूटपाट और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इस वीभत्स घटना ने एक बार फिर कर्नाटक में बढ़ते अपराधों ने एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

राजधानी बेंगलुरु दुष्कर्म काण्ड

यह पहली बार नहीं है जब कर्नाटक में इस तरह की भयावह घटना सामने आई हो। हाल ही में, कांग्रेस शासित इस राज्य की राजधानी बेंगलुरु में एक और शर्मनाक मामला हुआ, जिसने कानून-व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। फरवरी में, कोरमंगला इलाके के एक होटल में 20 फरवरी की रात करीब 12 बजे चार युवकों ने मिलकर एक 33 वर्षीय महिला को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अगले ही दिन सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अब भी फरार है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता एक केटरिंग सर्विस में काम करती है और इवेंट्स में खाना सर्व करने का काम करती है। उस रात, वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर बस का इंतजार कर रही थी, जब करीब 20 साल की उम्र के चार युवक वहां पहुंचे और उससे बातचीत करने लगे। दोस्ती के बहाने उन्होंने उसे होटल में डिनर के लिए बुलाया।

डिनर के बाद, वे उसे होटल की छत पर ले गए, जहां चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना कर्नाटक में बढ़ते अपराध और सरकार की लापरवाही का एक और उदाहरण बन गई है। जहां एक तरफ सरकार अपने वोटबैंक की राजनीति और तुष्टिकरण में लगी है, वहीं दूसरी तरफ राज्य में महिलाएं लगातार असुरक्षित होती जा रही हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक कांग्रेस सरकार की नाकामी का खामियाजा मासूम महिलाओं को भुगतना पड़ेगा?

Exit mobile version