मुरादाबाद में एक और हिन्दू महिला रेप की शिकार; नौकरी का झांसा दे कर साथ ले गया था सलीम… दी गई है कत्ल करने की भी धमकी

नौकरी का झांसा दे कर मुरादाबाद के सलीम ने हिन्दू लड़की से किया बलात्कार

मुरादाबाद हिन्दू रेप

मुरादाबाद में सलीम पर हिन्दू महिला से रेप की FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक और हिन्दू लड़की से रेप का मामला सामने आया है। OBC वर्ग की इस पीड़िता से रेप का आरोप सलीम पर लगा है। अमरोहा की रहने वाली पीड़िता को सलीम नौकरी का लालच दे कर अपने साथ मुरादाबाद लाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना सोमवार (10 मार्च 2025) की है।

यह मामला मुरादाबाद जिले के थानाक्षेत्र भोजपुर का है। सोमवार को यहाँ OBC समुदाय की एक 21 वर्षीया लड़की ने पुलिस में तहतीर दी है। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि वह मूलतः अमरोहा जिले में एक मंदिर के पास रहती है। क्लास 12 तक पढ़ी इस पीड़िता को नौकरी की तलाश थी। 3-4 दिन पहले पीड़िता की मुलाकात मोहम्मद सलीम से हुई थी। सलीम मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है।

सलीम ने पीड़िता को नौकरी लगवाने का झाँसा दे कर अपने विश्वास में ले लिया। सोमवार को उसने पीड़िता को किसी स्थान पर बुलवाया और दिल्ली नंबर की कार से उसे अपने साथ ले गया। रास्ते में सलीम ने पीड़िता से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। पीड़िता द्वारा विरोध किया गया तो सलीम भड़क उठा। उसने लड़की को कत्ल करने की धमकी दे कर डरा दिया। इसी दौरान उसने सुनसान जगह कार को खड़ी कर के पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।

इस दौरान पीड़िता का तमाम विरोध भी काम न आया। बलात्कार के बाद सलीम पीड़िता को एक चौराहे पर छोड़ कर भाग निकला। अपनी तहरीर में लड़की ने सलीम पर कड़ी कार्रवाई की माँग उठाई है। पुलिस ने इस तहरीर पर सलीम के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 351 (3) और 64 (1) के तहत कार्रवाई की गई है। TFI के पास शिकायत कॉपी मौजूद है।  पुलिस मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version