भैंस और बकरी दिखा कर धर्म परिवर्तन; नौकरी का लालच दे कर बना रहे थे ईसाई… 4 माह से फरार निक्सन, चेंडा और संदीप को सीतापुर पुलिस ने दबोचा

हिन्दुओं को भैंस बकरी दिखा कर ईसाई बना रहे 3 आरोपितों को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

सीतापुर पुलिस ईसाई

UP की सीतापुर पुलिस ने ईसाई धर्मान्तरण केस में 3 को दबोचा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस ने हिन्दुओं को ईसाई मत में धर्मान्तरित करवाने के आरोप में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम निक्सन, संदीप और चेंडा डुकपा हैं। निक्सन और संदीप UP से हैं जबकि चेंडा डुकपा मूलतः पश्चिम बंगाल का निवासी है। ये सभी गरीब व दलित हिन्दुओं को बकरी और पैसे का लालच दे कर धर्मान्तरित करवा रहे थे। इन सभी के खिलाफ दिसंबर 2024 में केस दर्ज हुआ था। तब से तीनों आरोपित फरार चल रहे थे जिन्हे अब जेल भेज दिया गया है।

यह मामला सीतापुर जिले के थानाक्षेत्र सिधौली का है। रविवार (9 मार्च 2025) को पुलिस ने अपनी कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की है। पुलिस ने बताया कि UP के उन्नाव जिले में रहने वाले निक्सन, सीतापुर के निवासी संदीप और पश्चिम बंगाल के अलीपुर से आए चेंडा डुकपा को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत एक्शन लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों पर 12 दिसंबर 2024 को केस दर्ज हुआ था। तब से तीनों आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। आख़िरकार पुलिस को तीनों आरोपितों के एक जगह छिपे होने की सटीक सूचना मिली। पुलिस ने दबिश दी तो सूचना सही पाई गई। सभी को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। बकौल पुलिस जिले में किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य में शामिल आरोपितों पर आगे की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या है FIR में

तीनों आरोपितों के खिलाफ यह FIR 12 दिसंबर 2024 को सीतापुर जिले के थानाक्षेत्र सिधौली में रहने वाले अभिषेक कुमार ने दर्ज करवाई थी। तब उन्होंने बताया था कि उनके गाँव कटसरैया में कुछ अजबनी लोग आते हैं। ये लोग अभिषेक के चाचा के घर जाते थे। यहीं पर वह स्थानीय लोगों का जमावड़ा करते थे। इसमें अधिकतर दलित, गरीब या अशिक्षित वर्ग के लोग होते थे। इन सभी को नौकरी, पैसा के साथ भैंस और बकरी तक देने का लालच मिलता था।

अभिषेक का यह भी दावा है कि आरोपित पीड़िता के परिजनों सहित गाँव के अन्य लोगों को भी हिन्दू धर्म छोड़ कर इस्लाम कबूलने के लिए उकसाते थे। सभी आरोपितों को देख कर पहचान लेने का दावा करते हुए अभिषेक ने उन्हें समाज में जहर घोलने वाला बताया है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग भी शिकायत कॉपी में लिखी हुई है। इसी मामले की जाँच करते हुए आख़िरकार पुलिस निक्सन, संदीप और चेंडा डुकपा तक पहुँच गई।

 

Exit mobile version