क्वेटा में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला: IED ब्लास्ट में सेना की गाड़ी को बनाया गया निशाना, अब तक 4 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

क्वेटा में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला

क्वेटा में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला (प्रतीत्मक चित्र)

बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में एक और बड़ा हमला हुआ है। मार्गट चौकी के पास पाकिस्तानी सेना के वाहन के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें कम से कम 4 अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की जान चली गई। इसके अलावा तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह हमला बलूच विद्रोहियों द्वारा किया गया माना जा रहा है, जिन्होंने पाकिस्तान की सेना के खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर दिया है। हालांकि, अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

BIG attack on Pak forces in Quetta

पुलिसकर्मियों को बनाया गया था निशाना 

इस साल की शुरुआत से ही बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को घातक हमलों का निशाना बनाया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

इसी तरह का एक और हमला 15 अप्रैल को मस्तुंग शहर में हुआ था, जब बलूच विद्रोहियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। एक खड़ी मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था, और जैसे ही एक बस में 40 पुलिसकर्मी सफर कर रहे थे, धमाका हो गया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का किया था दावा

इसके अलावां बलूच लिबेरेशन आर्मी ने इस साल मार्च में भी सबसे बड़ा हमला किया था, जब उसने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को अगवा कर लिया था। इस ट्रेन में 400 से अधिक लोग सवार थे। पाकिस्तानी सेना ने तीसरे दिन ट्रेन को छुड़ाने का दावा किया था। लेकिन, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के इन दावों को गलत ठहराया और 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया। बलूच विद्रोहियों ने कहा कि इस हमले में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन से जाने दिया गया था, जबकि बंधक बनाए गए ज्यादातर लोग पाकिस्तानी सैनिक थे।

Exit mobile version