क्या जानते हैं अमित शाह की फुर्ती का फार्मूला? गृहमंत्री ने खुद बताया हेल्दी रहने का राज

Amit Shah Health Secret: गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सेहत और फुर्ती का फार्मूला बताया है। बताया कि वो कोई दवा भी नहीं खाते।

Amit Shah Health Secret

Amit Shah Health Secret

Amit Shah Health Secret: भागदौड़ भरी जिंदगी और कमाने की जद्दोजहद में एक चीज हर आदमी भूल जाता है वो उसकी सेहत है। इसके बिगड़ने से न सिर्फ, शरीर और दिमाग पर असर करता है। बल्कि, हमारे कई काम डिस्टर्ब हो जाते हैं। बुढ़ापा आते आते शरीर दवाओं का डिब्बा बन जाता है। लेकिन, कुछ आसन रूटीन के जरिए इससे निजात पाया जा सकता है। इसे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी अपनाते हैं। शनिवार को दिल्ली के एक कार्यक्रम में संबोधन देते हुए अमित शाह ने तो अपनी सेहत और फुर्ती के राज बताए हैं। उन्होंने ये भी साफ किया है कि वो किसी भी तरह की दवा नहीं खाते हैं।

शनिवार यानी 19 अप्रैल 2025 को अमित शाह नई दिल्ली में वर्ल्ड लिवर डे पर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलरी साइंसेस के एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने देश के युवाओं को स्वस्थ और फिट के लिए फार्मूला बताया। उन्होंने कहा कि ये मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है। आपको बस अपने रूटीन में बदलाव करना होगा।

क्या है अमित शाह की फुर्ती का राज? (Amit Shah Health Secret)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के युवाओं को अभी 40-50 साल और जीना है। ये अपनी सेहत के जरिए देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। मैं इन सबसे अनुरोध करता हूं कि वह अपने शरीर का ध्यान रखें। इसके लिए उन्हें कुछ ज्यादा नहीं करना है। बस रूटीन में बदलाव करना है। शरीर के लिए दो घंटे व्यायाम और अपने दिमाग के लिए कम से कम छह घंटे की नींद रिजर्व करें।

इतना ही नहीं अमित शाह ने ये भी बताया कि वो कोई दवा का सेवन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मई 2020 से लेकर आज तक मैंने बहुत बड़ा बदलाव किया। जरूरी मात्रा में नींद, पानी और आहार के साथ नियमित व्यायाम ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं यहां एलोपैथिक दवा और इंसुलिन से मुक्त होकर खड़ा हूं। मेरा अनुभव मैं आज यहां साझा करने आया हूं।

पीएम मोदी की सेहत का राज (PM Modi Health Secret)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो कई बार अपनी सेहत (PM Modi Health Secret) को लेकर बात की है। उन्होंने कई मौकों पर बताया है कि नियमित प्राणायाम और योग ने उन्हें हेल्दी रहने में मदद की है। इसके साथ ही उन्होंने आहार पर विशेष ध्यान दिया है। दही तो उनकी डाइट का सबसे मेंडेटरी हिस्सा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मिलेट का नियमित सेवन करते हैं। हरी सब्जियां और मौसमी फल उनकी थाली में रहते ही हैं।

ये भी पढ़ें: Besan vs Oats! कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी?

हमारा शरीर दवाओं का डिब्बा बने इससे पहले जरूरी है कि हम अपने सेहत का खयाल सबसे पहले रखें। तभी हम अपने, अपने परिवार और अपने देश के लिए कुछ कर पाएंगे। तो आप भी गृहमंत्री अमित शाह की भांति ही आसान रूटीन अपनाएं और दवाओं से मुक्ति पाएं। हां, इस बात का जरूर खलाय रखें की कोई गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर का दरवाजा खटखटाने से दूर न भागें। क्योंकि, कई बार ओवर कॉन्फिडेंस महंगा पड़ जाता है।

Exit mobile version