बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान: पहलगाम के बाद LoC पर फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Firing On LoC: पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से LoC पर फायरिंग की गई है। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Firing On LOC

Firing On LOC

Firing On LOC: पहलगाम में हुए हमले (Pahalgam Terrorist Attack)के बाद भारत सरकार और भारतीय सेना एक्शन में है। घाटी में सघन जांच की जा रही है। वहीं हमले में शामिल दो लोकल आतंकियों के घर उड़ा दिए गए हैं। वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इस सब चीजों से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। बीती रात LoC पर पाक सेना की ओर से फायरिंग की गई। हालांकि, अलर्ट भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। घटना की पुष्टि इंडियन आर्मी ने कर दी है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसके से ही देशभर में आक्रोश है। एलओसी पर हुई फायरिंग (Firing On LoC From Pakistan) को पाकिस्तान की बौखलाहट दिख रही है।

सेना को नहीं हुआ कोई नुकसान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने उकसाने की कोशिश की। गुरुवार की रात जम्मू-कश्मीर के एलओसी से सटे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना की पुष्टि भारतीय सेना ने की है। सेना ने बताया कि छोटे हथियारों से की गई गोलीबारी का जवाब पूरी मुस्तैदी और प्रभावी तरीके से दिया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के गुनहगारों पर एक्शन शुरू: IED से उड़ाया गया आतंकी आदिल का घर, आसिफ के घर पर चला बुलडोज़र

पाकिस्तान को ‘कड़ी सजा तय’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों और उन्हें शह देने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। बिहार से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं भारत की आत्मा पर था। आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। पीएम मोदी ने दुनिया को साफ संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ झुकने वाला नहीं है।

पहली बैठक में ही हुआ था कड़ा प्रहार

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी सऊदी दौरे को आधे में ही छोड़कर वापस आ गए थे। उनके आने के साथ ही शाम को बड़ी बैठक हुई। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए गए थे।

– सिंधु जल समझौते पर रोक
– अटारी बॉर्डर से आवाजाही बंद
– पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल रद्द
– नई दिल्ली में पाक उच्चायोग से रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस भेजने का फैसला
– पाकिस्तानी राजनयिकों को 7 दिनों में भारत छोड़ने का निर्देश

पाकिस्तान की गीदड़ भभकियां

भारत के इन फैसलों से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। सिंधु जल संधि पर रोक को लेकर पाकिस्तानी सरकार ने बयान दिया कि यह ‘युद्ध की घोषणा’ है। लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। भारत अब सिर्फ शोक नहीं मना रहा, बल्कि कूटनीति, सैन्य बल और अंतरराष्ट्रीय दबाव के जरिये करारा जवाब (Indian Army Take Action After Firing On LoC) दे रहा है।

Exit mobile version