बेल्जियम में धराया PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी, जल्द लाया जाएगा भारत!

Mehul Choksi Arrested In Belgium: पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले का भगोड़े मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। आइये जानें उसे भारत लाना कितना आसान है।

mehul Choksi arrested in belgium

mehul Choksi arrested in belgium

Mehul Choksi Arrested In Belgium: दुनिया भर में इन दिनों भारत का डंका बज रहा है। भारत को नुकसान पहुंचाने वाले भगोड़ों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कुछ दिनों पहले मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के भारत वापसी के बाद अब एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (Punjab National Bank scam) मामले में भगोड़े मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तार (Mehul Choksi Arrested) कर लिया गया है। इसके बाद से इसके भारत वापस लाने की बात तेजी से हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने इसी सरकार की बड़ी कामयाबी बताई है। वहीं मामले के बिसिलब्लोवर रहे हरिप्रसाद एसवी ने प्रत्यर्पण को लेकर होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया है।

बता दें मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी लगभग 14,000 करोड़ के पीएनबी घोटाले (PNB scam) के मुख्य आरोपी हैं। दोनों के खिलाफ सीबीआई और ईडी ने कई मामले दर्ज हैं। इनकी जांच भी जारी है। चोकसी 2 जनवरी 2018 को भारत से फरार हो गया था। तब से ही उसे कई देशों से वापस लाने की कोशिश जारी है।

मंत्री ने दोहराई PM Modi की बात

मेहुल चोकसी को बेल्जियम में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे को दोहराया है। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने कहा था ‘गरीबों का पैसा लूटने वाले भले ही दुनिया के किसी भी कोने में हों, उन्हें वापस लाकर जवाबदेह बनाया जाएगा। जो लोग गरीबों का हक मारते हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वे कितने भी ताकतवर क्यों न हों।’ पंकज चौधरी चोकसी की गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि बताई है। उन्होंने कहा कि इससे यह दिखता है कि भारत की सरकार और कानून का शिकंजा भगोड़ों पर कस रहा है।

प्रत्यर्पण पर कानूनी लड़ाई की आशंका

साल 2016 में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर पीएनबी घोटाले की जानकारी देने वाले हरिप्रसाद एसवी ने बताया कि चोकसी का भारत प्रत्यर्पण बहुत आसान नहीं है। चोकसी के पास अपार धन है। उसका बटुआ भरा हुआ है। वो अपने फेवर के लिए बेहतरीन वकीलों को हायर करेगा। इससे पहले भी उसे डोमिनिका में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, वो वहां से बच निकला था।

बेल्जियम में कानूनी प्रक्रिया शुरू

बताया जा रहा है कि चोकसी बेल्जियम से इलाज के बहाने स्विट्जरलैंड जाने का प्लान बना रहा था। उसी समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोकसी अभी बेल्जियम की जेल में है। उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी। इस दौरान भारत के पास कूटनीतिक और कानूनी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का समय होगा। क्योंकि, 2018 और 2021 में मुंबई  की कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

ये भी पढ़ें: राजीव गांधी फाउंडेशन: चीन को मदद की, मेहुल चोकसी से मदद ली; ये संस्था नहीं, घोटाला था

क्या है PNB घोटाला

चोकसी की गिरफ्तारी भले ही पहली नजर में कूटनीतिक जीत हो लेकिन उसके भारत प्रत्यर्पण उतना आसान नहीं है। इसी कारण इसे लेकर मोदी सरकार पूरी तरह से तत्पर है। वो कानूनी रास्तों पर अभी से विचार करने लगी है। हालांकि, भी अपार धन और अंतरराष्ट्रीय कानून के सहारे में दांव-पेंच लगा सकता है। जिससे उसे भारत लाना थोड़ा कठिन है। हालांकि, हाल ही में तसव्वुर राणा के भारत आने के बाद ये तय है कि मोदी सरकार उसे भारत लाने के लिए पूरा दम लगा देगी।

Exit mobile version