माफी से नहीं बनी बात! शर्मिष्ठा पनौली गुरुग्राम से गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस का एक्शन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बनाए वीडियो से उठे विवाद के बाद कोलकाता पुलिस ने इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।

Kolkata Police arrested Sharmistha Panoli from Gurugram

Kolkata Police arrested Sharmistha Panoli from Gurugram

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में इसकी चर्चा हुई। इस दौरान कई विवादों ने भी जन्म लिया। इसमें सबसे आगे रहे तथाकथित इन्फ्लुएंसर जो वीडियो बनाकर कुछ भी बोलने लगे। अब इनके खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने एक इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली को हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

शर्मिष्ठा पनौली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था।  ऑपरेशन सिंदूर पर राय न देने पर उसने बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। उसके वीडियो को धर्म विशेष के खिलाफ अपमानजनक माना गया। इसके बाद कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में FIR दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें: कोरोना का तांडव शुरू! देशभर में 24 घंटे के भीतर 7 लोगों की मौत, दिल्ली में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

कौन हैं शर्मिष्ठा पनौली?

शर्मिष्ठा पनौली पुणे की लॉ स्टूडेंट हैं। लोग उसे सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर के तौर पर जानते हैं। कुछ समय पहले उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद से देशभर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उसने अपने वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड के रवैये की आलोचना की थी। इसके साथ ही उनके कुछ ऐसा कह दिया था कि कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी।

माफी से नहीं बना काम

वीडियो के वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा को धमकियां मिलने लगीं थी। विवाद बढ़ता देख उसने अपना वीडियो डिलीट कर दिया था। इसके साथ ही बिना शर्त माफी भी मांग ली थी।

“मैं सबसे बिना शर्त माफी मांगती हूं। जो कुछ भी मैंने कहा, वह मेरी निजी भावनाएं थीं। मेरा मकसद किसी को जानबूझकर ठेस पहुंचाना नहीं था। भविष्य में मैं अपनी सार्वजनिक पोस्ट को लेकर ज्यादा सावधानी बरतूंगी। कृपया मुझे माफ कर दें।”

शर्मिष्ठा ने माफी मांगते हुए कहा था कि मैं भविष्य में अपनी पोस्ट को लेकर सावधानी बरतूंगी। हालांकि, इसके बाद भी वो कानूनी कार्रवाई से बच नहीं पाई। माफी के बावजूद कोलकाता पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया जारी रखी और उसे ट्रेस कर गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

शिकायत मिलने पर कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद वो और उसका परिवार गायब हो गया था। इस वजह से उसके पास नोटिस नहीं पहुंच पाया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट का रुख किया था और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया। पुलिस उसे लगातार ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। शुक्रवार को उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version