डेडलाइन से पहले डेड होगा नक्सलवाद! पुलिस के हत्थे चढ़ा कुंजम हिडमा

नक्सलवाद के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन जोरों पर हैं। ओडिशा के कोरापुट में खूंखार नक्सली कमांडर कुंजम हिडमा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Naxalite Kunjam Hidma Arrested in Koraput

Naxalite Kunjam Hidma Arrested in Koraput

Naxalite Kunjam Hidma Arrested in Koraput: नक्सलवाद के खिलाफ देश में ऑपरेशन जारी है। लगातार सुरक्षाबल नक्सलियों पर प्रहार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि खूंखार नक्सली कुंजम हिडमा को उडीशा से गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षाबलों ने उसे कोरापुट से हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बैपारीगुडा पुलिस ने पेटगुडा जंगल से उसे पकड़ा है। उसके पास से AK-47 और भारी विस्फोटकों बरामद किए गए हैं। कोरापुट पुलिस और DVF की संयुक्त कार्रवाई की है।

कुंजम हिडमा प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) समूह का एक एरिया कमेटी सदस्य है। ये छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, साल 2007 में उसने 14 साल की उम्र में माओवादियों को ज्वाइन कर लिया था। ये कई वारदात में शामिल रहा है।

क्या-क्या बरामद हुआ है?

ऐसे गिरफ्त में आया कुंजाम हिडमा

गुप्त सूचना के आधार पर 28 मई रात को जेपोर सब डिविजनल पुलिस अधिकारी पार्थ कश्यप और एसी डीआईओसी दिव्य प्रसाद परिदा ने अभियान शुरू करवाया था। सुरक्षाबलों को करीब आता देख माओवादियों ने गोलीबारी कर दी। इसके बाद वो जंगल में भाग गए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इसमें कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कई लोग भागने में कामयाब रहे।

कुंजम हिड़मा की नक्सलवाद यात्रा

नक्सलवाद पर हमारी सीरीज और अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

कुछ दिन पहले ही 21 मई को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में एक बड़ा एनकाउंटर हुआ था। इसमें 27 नक्सली मारे गए थे। इसमें शीर्ष माओवादी नेता बसवराजू भी शामिल था। इसपर 1.50 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसके बाद से अब तक अलग-अलग इलाकों में कई नक्सली मारे गए हैं। कुछ समय पहले कारेगुट्टा पहाड़ में चले ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए थे।

Exit mobile version