त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित, कल से नामांकन शुरू

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। ‘संगठन पर्व-2024’ के तहत जारी अधिसूचना में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसे त्रिपुरा राज्य के रिटर्निंग ऑफिसर समरेन्द्र चंद्र देब ने जारी किया। यह अधिसूचना 27 जून 2025 को जारी हुई है।

पार्टी संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत यह चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसमें त्रिपुरा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विस्तृत कार्यक्रम तय किया गया है।

चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार है:

इस प्रक्रिया से स्पष्ट है कि पार्टी संगठन के भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गंभीरता से लागू किया जा रहा है। त्रिपुरा जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील राज्य में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है, खासकर जब राज्य में वामपंथी दलों और कांग्रेस के साथ भाजपा की सीधी टक्कर है।

BJP ने 3 राज्यों में बनाए चुनाव अधिकारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी संगठनात्मक चुनावों की तैयारी शुरू करते हुए महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में नए राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। BJP के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा 27 जून (शुक्रवार) को जारी किए गए एक पत्र के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू को महाराष्ट्र, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड और लोकसभा सांसद व वरिष्ठ पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद को पश्चिम बंगाल का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है

Exit mobile version