राजा रघुवंशी हत्याकांड: चौथे अटेम्प्ट में सफल हुई सोनम, शादी से पहले भी बनाए थे 2 शातिर प्लान

राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि ये सोनम रघुवंशी का चौथा मर्डर अटेम्प्ट था। इससे पहले भी वो तीन पर उसे मारने का प्रयास कर चुकी थी।

Confession of Sonam Raghuvanshi

Confession of Sonam Raghuvanshi

राजा रघुवंशी हत्याकांड इन दिनों की सबसे बड़ी मिस्ट्री बनकर सामने आई है। इसके पीछे कई एंगल निकल कर आ रहे हैं। वहीं मामले में रोजाना कई खुलासे हो रहे हैं। अब मेघालय पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके साथियों ने तीन असफल प्रयासों के बाद की है। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की जड़ सोनम के शादी से पहले के कथित रिश्ते से भी जुड़ी है। क्योंकि उसे जबरन शादी के लिए मजबूर किया गया था।

11 दिन पहले बना था प्लान

पुलिस ने बताया कि यह प्लान सोनम और राजा की शादी से महज 11 दिन पहले इंदौर में बनाया गया था। राजा रघुवंशी की हत्या सोहरा में वेइसावडोंग फॉल्स के पास की गई। इसमें सोनम और चार अन्य साथी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं। राजा को एक सुनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से उस पर हमला किया गया। उसके बाद उसे खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

तीन बार हुए नाकाम

पुलिस के अनुसार राजा रघुवंशी हत्याकांड का पहला प्रयास गुवाहाटी में किया गया था। हालांकि, ये फेल हो गया। उसके बाद सोनम और उसके साथियों ने सोहरा में दो विफल साजिशें की थी। आखिरकार चौथी कोशिश में वेइसावडोंग फॉल्स के पास ही वे हत्या को अंजाम देने में कामयाब रहे।

कैसे हुए असफल?

पूर्वी खासी हिल्स के SP विवेक सायम ने बताया कि राजा को जान से मारने की पहली कोशिश गुवाहाटी में की गई लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने राजा को नोंग्रियात में मारने का प्लान बनाया लेकिन यहां उन्हें शव को ठिकाने लगाने के लिए कोई जगह नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने मावलखियात और वेईसावडोंग के बीच टारगेट को मारना चाहते थे जब वो शौच के लिए गया था। हालांकि, यहां भी उनको सफलता नहीं मिली। अंत में उन्होंने राजा को वेईसावडोंग में मौत की नींद सुला दी।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि के इंस्टाग्राम रील्स: न्याय की लड़ाई या फॉलोअर्स का खेल?

शादी से बचने की भी थी योजना

पुलिस ने फरवरी के प्लान के बारे में भी खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि सोनम और राज कथित तौर पर शादी को रोकने के तरीके तलाश रहे थे। इसी दौरान वह नदी दुर्घटना में मौत का नाटक करना चाहती थी। इसके साथ ही वो किसी अज्ञात की हत्या करा कर उसे स्कूटी में जलाकर दिखाना चाहती थी। उसका वो यह बताना चाहती थी कि वो मरी हुई लड़की सोनम है। हालांकि, जब वो ऐसा कुछ नहीं कर पाई तो उससे शादी करना पड़ा। उसके पहले ही उसने राजा रघुवंशी हत्याकांड का प्लान बना लिया था।

Exit mobile version