वाराणसी में बड़ा खुलासा: शरफ रिजवी ने ‘सम्राट-अजय-विजय’ बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाया, 3 राज्य में 12 लड़कियों से किया निकाह

शरफ रिजवी इन लड़कियों से न केवल पैसे ऐंठता था, बल्कि बाद में अपनी असली पहचान बताकर उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव भी बनाता था।

वाराणसी में बड़ा खुलासा: शरफ रिजवी ने ‘सम्राट-अजय-विजय’ बनकर हिंदू लड़कियों को फसाया, 3 राज्य में 12 लड़कियों से किया निकाह

वाराणसी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ फर्रुखाबाद निवासी मोहम्मद शरफ रिजवी को पुलिस ने सारनाथ से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाकर 12 हिंदू लड़कियों से शादी की। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि वह मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लड़कियों को अपने जाल में फँसाता था।

शरफ रिजवी इन लड़कियों से न केवल पैसे ऐंठता था, बल्कि बाद में अपनी असली पहचान बताकर उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव भी बनाता था। अब तक पुलिस को उत्तर प्रदेश के साथ और दो राज्यों की 12 लड़कियों की जानकारी मिली है, जिनसे संपर्क किया जा रहा है।

फर्जी नाम से सोशल मीडिया और शादी की वेबसाइटों पर एक्टिव

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ में रिजवी ने बताया कि उसने फेसबुक पर तीन फर्जी अकाउंट बनाए थे। सम्राट सिंह, अजय कुमार, और विजय कुमार के नाम से। उसका कहना था कि मुस्लिम नाम से लड़कियों से दोस्ती करना मुश्किल होता था, इसलिए उसने हिंदू नामों का सहारा लिया।

इसके अलावा, उसने ‘शादी डॉट कॉम’ पर भी सम्राट सिंह के नाम से प्रोफाइल बनाकर खुद को एक अमीर व्यापारी बताया। इस झूठे प्रोफाइल के जरिए उसने 100 से ज्यादा लड़कियों से संपर्क किया।

झूठी अमीरी दिखाकर करता था विश्वास हासिल

रिजवी लड़कियों से मिलने उनके शहरों में जाता था। वह महंगी गाड़ियाँ किराए पर लेता, ब्रांडेड कपड़े पहनता और खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताता था। इस तरह वह लड़कियों और उनके परिवारों का भरोसा जीतता।

एक बार जब वह लड़की या परिवार का विश्वास हासिल कर लेता, तो शादी की तैयारियों या दूसरे बहानों से उनसे पैसे मांगता। सारनाथ की एक युवती से उसने शादी के नाम पर 5 लाख रुपए लिए। साथ ही वह लड़कियों से शारीरिक संबंध भी बनाता था।

असली पहचान बताकर करता था धर्मांतरण का दबाव

जब कोई लड़की उस पर शादी का दबाव डालती, तो वह अपनी असली मुस्लिम पहचान बताता और कहता कि अगर शादी करनी है तो पहले इस्लाम धर्म अपनाना होगा।

अगर कोई लड़की इनकार करती, तो वह न सिर्फ पैसे लौटाने से मना करता, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी देता। पुलिस के अनुसार, उसने अब तक 12 लड़कियों पर इसी तरह से धर्मांतरण का दबाव बनाया।

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि शरफ रिजवी को एक इस्लामिक संगठन से पैसे मिलते थे। फिलहाल पुलिस उस संगठन का नाम पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। रिजवी ने माना है कि वह कई इस्लामिक ग्रुप्स से जुड़ा हुआ था, जहाँ उसे ऐसे काम करने के लिए बढ़ावा दिया जाता था।

एक युवती की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

रिजवी की गिरफ्तारी सारनाथ की एक लड़की की शिकायत पर हुई, जिससे उसने 5 लाख रुपए लिए थे और शारीरिक संबंध बनाए थे। जब उसने लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने पुलिस में शिकायत की।

जब रिजवी उससे मिलने के लिए आया, तो पुलिस ने आशापुर चौकी के पास उसे पकड़ लिया। उसके पास से 50 हजार रुपये नकद, तीन iPhone, आधार और पैन कार्ड बरामद किए गए। उस पर धोखाधड़ी, धमकी और जबरन धर्मांतरण के आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

 

Exit mobile version