संजय कपूर की संंपत्ति को लेकर फिर उठा विवाद: करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा प्रापर्टी में हिस्सा

संजय कपूर की 30 हज़ार करोड़ की प्रापर्टी को लेकर उनके परिवार में झगड़ा खड़ा हो गया।

संजय कपूर की संंपत्ति को लेकर फिर उठा विवाद: करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा प्रापर्टी में हिस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक निधन हो गया। उनकी मौत अचानक हुई थी और जिसने सभी को चौका दिया था। उनकी मौत के बाद से ही एक बड़ा विवाद शुरू हो गया, उनकी प्रापर्टी को लेकर। संजय कपूर की 30 हज़ार करोड़ की प्रापर्टी को लेकर उनके परिवार में झगड़ा खड़ा हो गया।

पहले संजय की मां और बहन ने उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे और अब करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और किआन ने भी हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। उन्होनें संजय कपूर की 10 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया पर धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए हैं।

असल में यह मामला इतना पेचीदा है कि इसे समझने के लिए हमें पहले उन लोगों को जानना होगा जो इस विवाद से जुड़े हुए है। संजय कपूर की मां, पत्नी और बच्चे जिनके बीच अब प्रापर्टी  के बंटवारे की अब जंग छिड़ चुकी है।

विवाद से जुड़े सभी लोग

संजय कपूर- संजय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार (सोना बीएलडब्लू प्रिसिजन) के नॉन एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड भी थे। 2015 में पिता के निधन के बाद उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी संभाली और इसे ग्लोबल लेवल पर EV कंपोनेंट्स और ऑटो पार्ट्स की दुनिया की बड़ी कंपनियों में बदल दिया। इसी साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते वक्त उनकी अचानक मौत हो गई, उनकी मौत ने हर किसी को चौंका दिया।

रानी कपूर- संजय कपूर की मां इनकी उम्र 80 साल।

प्रिया सचदेव कपूर- संजय कपूर की तीसरी पत्नी

करिश्मा कपूर- संजय कपूर की एक्स- वाइफ

समायरा और किआन- संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चे

प्रापर्टी को लेकर परिवार में झगड़ा

संजय कपूर की अचानक मौत के होने के बाद से उनकी वसीयत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। पहले तो परिवार को यह बताया गया कि संजय कपूर ने कोई वसीयत नहीं छोड़ी थी।लेकिन उनकी मौत के लगभग सात हफ्ते बाद, एक वसीयत अचानक सामने आई। जिसमें बताया गया कि संजय कपूर की पूरी संपत्ति उनकी तीसरी पत्नी, प्रिया कपूर, के नाम कर दी गई है। इस वसीयत के अचानक सामने आने से कई सारे सवाल खड़े हो गए, कि अगर ये वसीयत थी तो इसे इतने समय तक क्यों छुपाया गया और पहले यह झूठ क्यों कहा गया कि वसीयत नही है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा प्रापर्टी में हिस्सा

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी और 2016 में उनका तलाक भी हो गया था। उनके दो बच्चे हैं- समायरा और किआन। दोनों बच्चों नें अपने पिता की प्रापर्टी में हिस्सा मांगा है। उनका कहना है कि पिता की मौत के बाद उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने सबसे पहले कहा था कि कोई वसीयत नहीं है। लेकिन बाद में अचानक एक वसीयत सामने आई, जिसमें लिखा था कि संजय अपनी पूरी संपत्ति प्रिया के नाम कर गए हैं। बच्चों का आरोप है कि जो वसीयत दिखाई गई है वो फर्जी है।

दोनों बच्चों ने इसके लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि उनके पिता की 10,300 करोड़ रु. की संपत्ति मे उनका भी बराबर हक बनता है। इसी के चलते बच्चों ने प्रिया, उनके बेटे अजैरियस, संजय की मां रानी कपूर, और वसीयत की एग्जीक्यूटर श्रद्धा सूरी मारवाह को अदालत में कठघरे में खड़ा किया है। दोनों बच्चों ने साफ कहा है कि उन्हें अपने पिता की संपत्ति में पाँचवां हिस्सा मिलना चाहिए।

क्या कहता है क़ानून?

क़ानून की भाषा में बात करें तो मामला सीधा है अगर अदालत मान लेती है कि वसीयत असली और सही है, तो संजय कपूर की पूरी संपत्ति प्रिया के पास जाएगी। लेकिन अगर यह वसीयत फर्जी साबित होती है, तो फिर क़ानून के हिसाब से दौलत पाँच बराबर हिस्सों में बंटेगी। यानी प्रिया, संजय की मां रानी कपूर, और उनके तीनों बच्चे समायरा, किआन और अजैरियस को एक-एक हिस्सा मिलेगा।

 

Exit mobile version