राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचेंगे नितिन नबीन, BJP करेगी भव्य रोड शो

नितिन नबीन के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को पार्टी झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स से सजाया जाएगा। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे.

नितिन नबीन के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को पार्टी झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स से सजाया जाएगा.

नितिन नबीन के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को पार्टी झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स से सजाया जाएगा.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन 23 दिसंबर को पहली बार पटना के दौरे पर जा रहे हैं। उनके इस पहले दौरे को लेकर बिहार बीजेपी ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, नितिन नबीन के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को पार्टी झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स से सजाया जाएगा। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इसके बाद मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नितिन नबीन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर संदेश देंगे।

उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके पहले पटना दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और इसे पार्टी की ताकत प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है

Exit mobile version