गणतंत्र दिवस 2026 लाइव: गणतंत्र दिवस परेड में दिखी सैन्य शक्ति, ब्रह्मोस–आकाश मिसाइलें और अर्जुन टैंक हुई शामिल

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हुएं।

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायुसेना भव्य फ्लाईपास्ट

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायुसेना भव्य फ्लाईपास्ट

भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में देश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराई और मुख्य समारोह में सलामी ली। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हुएं।

परेड में नए सैन्य दलों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदू में इस्तेमाल किए गए हथियारों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। कर्तव्य पथ पर भारत की रक्षा क्षमताओं की झलक देखने को मिली, जिसमें ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणालियाँ तथा अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक शामिल थें, जो सशस्त्र बलों की ताकत को दर्शाते हैं।

समारोह की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई और इसके लगभग 90 मिनट तक चली है। इस वर्ष की परेड की मुख्य थीम ‘वंदे मातरम् है, जो इसके रचना के 150 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। इसी थीम के अंतर्गत कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियाँ प्रस्तुत की  गई, जो स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत विषय पर आधारित थी।

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायुसेना भव्य फ्लाईपास्ट की। इसमें कुल 29 विमान शामिल थें, जिनमें 16 लड़ाकू विमान, 4 परिवहन विमान और 9 हेलीकॉप्टर थें। सभी विमान कर्तव्य पथ के ऊपर आठ अलग-अलग संरचनाओं में उड़ान भरें।

इसके अलावा, कर्तव्य पथ के दर्शक दीर्घाओं में वंदे मातरम्’ की पंक्तियों के साथ पुरानी पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई। मुख्य मंच पर वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूरा समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Exit mobile version