यूपी में चाइनीज मांझे से हुई मौत के बाद योगी सरकार सख्त, मांझे को किया बैन

लखनऊ में सड़क पर जा रहे हैदर की चाइनीज मांझे में फंसने मौत हो गई, जिसके बाद से सरकार ने इस मांझें को बैन कर दिया है, अवैध तरीके से कारोबार कर रहे लोगों पर सख्त करवाई की जाएगी।

यूपी में चीनी मांझे से मौत

यूपी में चीनी मांझे से मौत

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे से होने वाले हादसों पर सख्त कदम उठाया है। उन्होंने राज्यभर में चीनी मांझे पर पूरी तरह से  बैन लगा दिया है और पुलिस अधिकारियों को इसका अवैध कारोबार रोकने के लिए छापेमारी का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि चीनी मांझे से होने वाली किसी भी मौत को अब हत्या माना जाएगा।

बता दें कि यह कदम लखनऊ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद  उठाया गया है। दरअसल, बुधवार को लखनऊ के हैदरगंज पुल के पास 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब बाइक से जा रहे थे। तभी उनकी गर्दन में अचानक चीनी मांझा फंस गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तुरंत मदद की और उन्हें किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शोएब लखनऊ के दुबग्गा मछली मंडी इलाके के निवासी थे और एक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करते थे। उनके बड़े भाई ने बताया कि ओवर ब्रिज पर बाइक चलाते समय अचानक उनका हेलमेट भी बचाव नहीं कर पाया।

मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में चीनी मांझे के खिलाफ अभियान तेज करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब किसी भी हादसे को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

चीनी मांझा, जो पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होता है, लोगों और वाहनों के लिए खतरा बन गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे अवैध मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करें और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Exit mobile version