दोस्ती के जाल में फंसाकर दरिंदगी! भोपाल में युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म बदलने का दबाव

भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती और भरोसे के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ से करियर बनाने आई 21 साल की एक ब्यूटीशियन ने अपनी ही करीबी सहेलियों पर साजिश रचकर रेप कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

भोपाल में युवती से दुष्कर्म

भोपाल में युवती से दुष्कर्म

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती और भरोसे के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ से करियर बनाने आई 21 साल की एक ब्यूटीशियन ने अपनी ही करीबी सहेलियों पर साजिश रचकर रेप कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है।

आइए जाते हैं पूरा मामला
मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता अपने मामा के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, वह छत्तीसगढ़ से भोपाल ब्यूटीशियन का काम सीखने और अपना करियर बनाने आई थी। यहां उसकी कुछ युवतियों से दोस्ती हुई, जो समय के साथ बेहद करीबी बन गईं। पीड़िता का आरोप है कि 31 दिसंबर 2024 को उसे एक जन्मदिन पार्टी में बुलाया गया। वहां उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होने का एहसास हुआ। युवती का दावा है कि यह सब उसकी सहेलियों की साजिश के तहत किया गया।

धर्म परिवर्तन का बनाया गया दवाब

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इसके बाद उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, जहां कई बार उसके साथ दुष्कर्म कराया गया।उसका कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकाया और परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कहकर चुप रहने का दबाव बनाया। वहीं युवती का दावा है कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव डाला। मना करने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version