मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने एक युवती को धर्म परिवर्तन कर फंसाने की कोशिश की है। जैसे ही युवती को इस बात की जानकारी मिली उसने तुरंत पुलिस को इंफोर्म किया। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
ब्लैकमेलिंग का देता था धमकी
उसने बताया कि इंदौर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला। बता दें कि 22 साल की युवती डिजिटल मार्केटिंग फर्म में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि बुढ़ानिया निवासी फरहान शेख ने मोहित बनकर व्हाट्सएप से दोस्ती की थी। पिछले साल 15 नवंबर को उसने अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 13 दिसंबर तक ब्लैकमेल कर कुकर्म करता रहा।
आरोपी पहले से था शादीशुदा
पीड़िता ने बताया कि फरहान पहले से शादीशुदा है। उसके साथ हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी महिला थाने पहुंचे। पीड़िता के अनुसार फरहान ने सोशल मीडिया पर उसकी कई फोटो वायरल भी कर दी। वह अभी भी धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
इससे पहले भी इस तरह के कई सारे मामले आ चुके हैं, जिसमे हिंदू लड़कियों को फंसाने का काम मुस्लिमम वर्ग करता आया है।
