सयाली सुर्वे ने पति से छुटकारा पाकर दोबारा अपनाया हिंदू धर्म, दर्ज करवाई शिकायत

सयाली ने बताया कि वे पिछले 10 साल इसी स्थिति में थीं। हाल ही में उन्होंने हिंदू संगठनों की मदद से अपने पति से छुटकारा पाते हुए दोबारा हिंदू धर्म अपनाया।

मॉडल सयाली सुर्वे ने खोला राज

मॉडल सयाली सुर्वे ने खोला राज

मिस इंडिया अर्थ 2019 रह चुकीं मॉडल सयाली सुर्वे ने अपने पति आतिफ तासे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ शादी के दौरान उन्हें जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया गया और शारीरिक-मानसिक शोषण किया गया। मॉडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी बातें सबके सामने रखीं।

10 साल से थी परेशान

सयाली ने बताया कि वे पिछले 10 साल इसी स्थिति में थीं। हाल ही में उन्होंने हिंदू संगठनों की मदद से अपने पति से छुटकारा पाते हुए दोबारा हिंदू धर्म अपनाया। इसके लिए उन्होंने हवन और शुद्धिकरण भी करवाया।

सयाली ने बताया कि उन्होंने आतिफ के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद 2019 में शादी की थी। उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने परिवार की बात न मानी और शादी के लिए इस्लाम कबूल किया, साथ ही नाम बदलकर अतीजा रख दिया गया।

इस्लामिक प्रथआएं करवाता था

उन्होंने कहा कि पति आतिफ उन्हें जबरदस्ती और दबाव डालकर स्ट्रिक्ट इस्लामिक प्रथाएं करवाता था और उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए, जिनके नाम मुस्लिम थे – आरिस, फातिमा, खालिद और गाजी। मगर अब जब वे दोबारा हिंदू बन चुकी हैं, उन्होंने बच्चों के नाम भी हिंदू करवा दिए हैं।

सयाली ने कहा कि शादी के समय उन्हें नहीं पता था कि ऐसा होगा। उन्होंने भरोसा करके शादी की थी और सोचा था कि उनका पति अच्छा इंसान है। शादी के दौरान उन्होंने बच्चे होने के बाद भी रिश्ते को बनाए रखने की बहुत कोशिश की, लेकिन पति लगातार गाली-गलौज करता और मारपीट करता था।

लव जिहाद का मामला दर्ज करवाया 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि क्या यह लव जिहाद का मामला है। इस पर सयाली ने कहा, “हां, बिल्कुल। लोग कहते हैं कि यह मेरी मर्जी से हुई शादी थी, लेकिन मैं तब समझ नहीं पाई थी। मैं भरोसे से गई थी।”

सयाली ने बताया कि इस्लाम कबूल करने के बाद भी वे हिंदू धर्म का पालन करती थीं, लेकिन उनके धर्म की खुलेआम अवहेलना की जाती थी। उन्हें नमाज पढ़ने के लिए कहा जाता था, लेकिन लोग उनके साथ इंसानियत से पेश नहीं आते थे।

पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई

मॉडल ने कहा कि उन्होंने मुंबई में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अब वे पुणे में रह रही हैं और अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए मुंबई नहीं जा रही हैं। पुलिस उनके बयान लेने पुणे आएगी।

सयाली ने यह भी बताया कि शादी से पहले वे मॉडल थीं और एविएशन में मास्टर्स किया हुआ था। शादी के बाद वे गृहिणी बन गईं और अपने बच्चों की परवरिश कर रही थीं।

Exit mobile version