बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, लंबे समय से बिहार के सीएम रहें नीतिश कुमार अब राज्यसभा जानें वाले हैं…जिसके बाद बिहार को नया सीएम मिलने वाला है। बता दें कि सीएम पद की रेस में तीन लोगों का नाम चर्चा में है, सुत्रों से खबर मिली है कि है पहला नाम बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल का है , दूसरा नाम डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का है, वहीं तीसरा नाम सांसद नित्यानंद राय का है। लेकिन अगर इन तीनों नाम में से किसी के भी नाम के सहमति बनने में दिक्कत आई तो बीजेपी किसी नए चेहरे को ला सकती है।
निशांत की टली ज्वाइनिंग
इसी बीच नीतिश कुमार के बेटे निशांत की JDU में होने वाली ज्वाइनिंग भी टल गई है। जिसकी वजह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि नीतिश कुमार के राज्यसभा जानें से बिहार मायूस है अभी ऐसे मौके पर बेटे की ज्वाइनिंग नहीं हो सकती है। फिलहाल के लिए टाल दी गई है।
वहीं नीतिश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर कंफर्म कर दिया है कि वह राज्यसभा जानें के फैसले से काफी ज्यादा खुश हैं, उन्होंने अपने नोट में लिखा,
नीतिश का बिहार के लिए लगाव
“पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास तथा समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।”नीतीश कुमार ने आगे लिखा, “मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”
पहले भी कई राज्यों के बदलें सीएम
आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसे फैसले कई राज्यों को लेकर हुए हैं जहां के सीएम बदले गए हैं , पहले मध्यप्रदेश में ऐसा हुआ, जहां बीजेपी ने मोहन यादव को सीएम बनाया, उसके बाद राजस्थान में हुआ जहां के सीएम भजनलाल शर्मा बनें। खैर अबसे थोड़ी देर बाद क्लियर हो जाएगा कौन होगा बिहार का नया सीएम।
