Independence Day से पहले दिल्ली में बम धमकियों से हड़कंप, हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को ईमेल से धमकी

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में बम धमकियों से हड़कंप मच गया। राजधानी में छह अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस और झंडेवालान मंदिर समेत कई प्रमुख स्थान शामिल हैं।

Independence Day से पहले दिल्ली में बम धमकियों से हड़कंप

Independence Day से पहले दिल्ली में बम धमकियों से हड़कंप

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में बम धमकियों से हड़कंप मच गया। राजधानी में छह अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस और झंडेवालान मंदिर समेत कई प्रमुख स्थान शामिल हैं।

धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया। एहतियात के तौर पर कोर्ट की सुनवाई भी स्थगित कर दी गई।

बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स ने की जांच

धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग्स की टीम हाई कोर्ट पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली। शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है।

दिल्ली हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी और अधिवक्ता कुणाल ने बताया कि धमकी फिलहाल फर्जी लग रही है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा टीम पूरे परिसर की जांच कर रही है और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है।

धमकी भेजने वाले की तलाश शुरू

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीमों की मदद ली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी किसने भेजी और इसके पीछे उसका मकसद क्या था।

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले इस तरह की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है। फिलहाल सभी संदिग्ध स्थानों की जांच जारी है और अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

Exit mobile version