बुलेट ट्रेन परिवहन का माध्यम नहीं, असल में यह सामूहिक विनाश का हथियार है

बुलेट ट्रेन

हाल ही में मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन में मचे भगदड़ में लगभग 22 लोग मारे गए और 39 लोग घायल हुए थे। भगदड़ एलफिंस्टन रोड और परेल उपनगर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले पैदल पुल पर हुआ था।

सूत्र – द इंडियन एक्सप्रेस

इस तथ्य को कोई नहीं नकार सकता कि मुंबई में यह एक भयावह त्रासदी हुई। बहुत से लोगों ने अपना जीवन खो दिया और सैकड़ों अन्य घायल हुए, और हमारा दिल उन पीड़ितों और उनके परिवार वालों के लिए पसीज भी गया। सरकार, खासकर रेल मंत्रालय को लोगो की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहिए और ऐसे कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह कहने के बाद, मुझे अचानक बुलेट ट्रेन के खिलाफ नाराजगी समझ नहीं आती। मुंबई में कुछ हादसा हुआ और अचानक सभी लोग बुलेट ट्रेन खिलाफ बोलने लग गए कि इसकी क्या जरूरत है।

मैं बुलेट ट्रेन पर इस अनावश्यक और भ्रामक टिप्पणियों से उत्तेजित था, और मैंने यह महसूस किया कि मुझे बुलेट ट्रेन के बारे में कुछ चीजें स्पष्ट करनी चाहिए।

1. बुलेट ट्रेन की लागत रेल मंत्रालय के अधीन नहीं है, इसके लिए अलग से विभाग होगा जो इसे संभालेगा। रेलवे का अपना खुद का बजट है और लोगो को बेहतर सेवाएं देने के लिए इसमें वर्षों से लगातार वृद्धि हुई है। लोग रेलवे विभाग से सवाल कर सकते हैं, बेहतर सुरक्षा और सेवाओं की मांग कर सकते हैं लेकिन इसका संबंध बुलेट ट्रेन से जोड़ना बिल्कुल ही बेतुका है। यह वैसा ही है जैसे सरकार से सभी सड़कें और बुनियादी ढांचों के निर्माण को रोक कर उसके बजाय शिक्षा या स्वास्थ्य क्षेत्र में सभी पैसों का खर्च करना। यह सभी चीजे समानांतर कार्य करती है और करनी भी चाहिए। दोनों को जोड़ना कहीं से सही नहीं है।

2. भले ही रेलवे में अतिरिक्त पैसा लगाया जाए, लेकिन इससे तेज परिणाम की गारंटी नहीं है। ध्यान रहे, 9 महिलाएं एक माह में एक बच्चा नहीं दे सकती हैं। यह ऐसी परियोजनाएं हैं जिसे एक श्रृंखला के तहत बहुत से चरणों से गुजरना पड़ता है और मंजूरी लेनी पड़ती है, जिसमें कितने भी पैसे लगा दीजिए यह गति को नहीं बढ़ा सकता है।

बुलेट ट्रेन सभी के लिए एक पंचिंग बैग की तरह बन गई है। यदि कहीं पर कुछ भी गलत होता है तो इसके लिए बुलेट ट्रेन परियोजना को जिम्मेदार ठहराया जाता है। सड़क ख़राब है तो बुलेट ट्रेन जिम्मेदार है, अर्थव्यवस्था धीमी है तो हमें बुलेट ट्रेन की क्या आवश्यकता, रेल यात्रा भी इसी वजह से ही असुरक्षित है।

क्या आप जानते हैं कि हमें बुलेट ट्रेन की आवश्यकता क्यों है ? ऊपर लिखी हुई सारी समस्याएं। हमें तेज और सुरक्षित परिवहन मिले इसीलिए बुलेट ट्रेन चाहिए, हमें व्यापार में सुधार लाने के लिए सामानों को तेजी से ट्रांसपोर्ट करने की की जरुरत है, अनुमान लगाइए कि बुलेट ट्रेन की मदद से क्या नहीं किया जा सकता।

एक लोकतंत्र में नाराजगी अच्छा और अपरिहार्य है, लेकिन यह तब उपयोगी है जब सहीं दिशा में किया जाए। अन्यथा यह सिर्फ बेकार में बड़बड़ाना माना जाता है। यदि आप गुस्से में हैं तो इस मामले में सम्बंधित मंत्रालय को जिम्मेदार मानिए, उस व्यक्ति को खोजिए और उसके खिलाफ विरोध कीजिए, ना कि किसी तीसरे पक्ष या किसी नए परियोजना का।

Exit mobile version