हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नामी नेता नीरज भारती ने जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का उड़ाया मजाक

जन्माष्टमी नीरज भारती

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले हुए हैं जिससे वो साबित कर सकें कि वो एक जनेऊधारी हिंदू है जो हिंदू धर्म को मानता है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव पास आ रहे हैं इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी छवि को हिंदू समर्थक दिखाने के लिए वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले हैं ऐसे में उनकी यात्रा को राजनीतिक रूप से प्रेरित कहा जा सकता है। जहां वो अपनी छवि को हिंदू समर्थक दिखाने के लिए कई कोशिशें कर रहे हैं वहीं उनकी पार्टी के नेता उनके किये कराए पर पानी फेरने की कोशिशों में लगे हैं। हिमाचल प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे नीरज भारती ने अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल से जन्माष्टमी के अवसर पर एक फोटो शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और स्मृति इरानी पर अभद्र टिप्पणी की। ऐसे में जब राहुल गांधी अपने कैलाश मानसरोवर की यात्रा से वापस आयेंगे तब उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं की करतूतों से जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे।

नीरज भारती कांग्रेस के पूर्व सांसद चंद्र कुमार के पुत्र हैं और उनकी पत्नी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा मोनिका भारती हैं। नीरज भारती कोई छोटे-मोटे नेता नहीं है क्योंकि वो   हिमाचल प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे हैं साथ ही कांगड़ा के ज्वाली से विधायक रह चुके हैं। वो अक्सर ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। यहां तक उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी की थी। वो अक्सर ही अपनी मर्यादा से बाहर जाकर विवादित बयान देते रहते हैं।

नीरज भारती का हर पोस्ट भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने के मकसद से होता है। पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी तक सभी नेताओं पर अक्सर ही अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आये हैं। इस बार उन्होंने जन्माष्टमी के दिन बीजेपी पर निशाना साधने का काम किया। यही नहीं नीरज ने पीएम नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी की। यहां तक कि अपनी पोस्ट में उन्होंने स्मृति ईरानी पर ‘बॉडी शेमिंग’ वाली टिप्पणी की। यही नहीं जन्माष्टमी के दिन नीरज भारती ने श्रीकृष्ण भगवान की एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की, जिसमें वो पेड़ पर बैठे हैं और नीचे नग्न अवस्था में गोपियों को नहाते हुए दिखाया है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में नीरज ने लिखा, “आज इसका जन्मदिन है क्या?”

जहां कांग्रेस अध्यक्ष अपनी हिंदू विरोधी छवि को सुधारने में व्यस्त हैं वहीं कांग्रेसी नेता उनके किये कराए पर पानी फेरने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं हिंदू धर्म पर निशाना साधने का यहां तक कि धर्म को भी राजनीति से जोड़ते हैं। आस्था और विश्वास पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।

नीरज भारती को अपने इस तरह के टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए, एक नेता होते हुए सभी धर्मों की आस्था और विश्वास का सम्मान करना चाहिए साथ ही एक विपक्षी नेता होते हुए भी अपनी गरिमा नहीं भूलनी चाहिए। बार बार कांग्रेस खुद को देश की जनता का हितैषी बताती है लेकिन पार्टी के नेता की करतूतें उनके ढोंग को सामने रख देता है। समय समय पर कांग्रेस का ढोंग सामने आता रहा है और यही वजह है कि कांग्रेस हमेशा अपने झूठ की वजह से जनता और दूर होती जा रही है।

Exit mobile version