TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    भगत सिंह की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि

    भगत सिंह की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, पीएम मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

    मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

    ‘गांधी परिवार’ बार-बार नीचा ना दिखाता तो ‘इतिहास’ ही नहीं ‘वर्तमान’ भी करता मनमोहन सिंह का उदार मूल्यांकन

    टाटा सन्स में फिर बड़ा फैसला: 5 साल और चेयरमैन रहेंगे एन. चंद्रशेखरन, अब Tata Group में क्या बदलेगा?

    Tata Sons Row: चंद्रशेखरन परिवार का TVS Motor से क्या कनेक्शन? ₹60 करोड़ के लोन से उठे हितों के टकराव के सवाल

    Trump का IMEC पर बड़ा दांव: ईरान को बायपास कर बदलेगा भारत-यूरोप का रास्ता? क्या है पूरा प्लान

    Trump का IMEC पर बड़ा दांव: ईरान को बायपास कर बदलेगा भारत-यूरोप का रास्ता? क्या है पूरा प्लान

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Make in India के 12 साल: अब भारत का अगला मैन्युफैक्चरिंग मिशन क्या है? सेमीकंडक्टर से ग्लोबल सप्लाई चेन तक नजर

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    BRICS VS G7

    BRICS बनाम G7: क्या दुनिया की आर्थिक ताकत का संतुलन बदल चुका है?

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    16 साल बाद ट्रेनर तेजस की डिलीवरी! Mk1 से Mk1A तक क्यों उलझता रहा भारत का स्वदेशी फाइटर प्रोग्राम?

    SU 57 India Russia

    भारत को Su-57 की जरूरत कितनी? क्या रूस का 5th Gen Fighter भर पाएगा AMCA का गैप?

    Exercise Pitch Black 2026 in Australia and Exercise Udara Shakti 2026 in Malaysia

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    मोहन भागवत ने न्यू यॉर्क के मेडिसिन स्क्वॉयर गार्डन में संबोधित करते हुए हिंदुत्व और हिंदुस्तान की व्यापक अवधारणा को सामने रखा था

    हिंदुत्व का स्पंदन: मोहन भागवत का वैश्विक संदेश

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    22 मार्च को भगत सिंह ने अपने साथियों को पत्र लिखा था

    ‘मैं एक शर्त पर ज़िंदा रह सकता हूं…’: अपने आखिरी पत्र में भगत सिंह ने साथियों से क्या कहा?

    Pandit Deendayal Upadhyaya Integral Humanism Antyodaya Jana Sangh

    पश्चिमी मॉडल से अलग भारत का रास्ता: क्या था दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’?

    भारत के अलावा किन-किन देशों में होती है गणेश जी की पूजा और क्या है मान्यताएं?

    भारत के अलावा किन-किन देशों में होती है गणेश जी की पूजा और क्या है मान्यताएं?

    सरस्वती धरोहर विकास बोर्‍ के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच सरस्वती के उद्गम स्थल पर

    मोदी के ‘सेवा संकल्प’ को सरस्वती के पुनरुद्धार से जोड़ रहा हरियाणा, ‘आदि बद्री’ से सभ्यता और संस्कृति को सहेजने की मुहिम

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    The Basketball Draw Will Rewrite Every Asian Games Forecast

    The Basketball Draw Will Rewrite Every Asian Games Forecast

    Why Sports Betting Exploded Among Cricket Fans in India

    Why Sports Betting Exploded Among Cricket Fans in India

    Mostbet Casino in the Czech Republic: What Players Actually Get

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

Tata Sons की Listing कैसे रुकेगी? iPhone फैक्ट्री और राम मंदिर-बुलेट ट्रेन वाली कंपनियों से समझिए पूरा प्लान

Tata Sons की Listing कैसे रुक सकती है? iPhone फैक्ट्री और राम मंदिर बनाने वाली इंजीनियरिंग कंपनी से समझिए पूरा प्लान

Abhishek Sharma द्वारा Abhishek Sharma
29 September 2026
in Uncategorized, चर्चित
Tata Sons की Listing कैसे रुकेगी? iPhone फैक्ट्री और राम मंदिर-बुलेट ट्रेन वाली कंपनियों से समझिए पूरा प्लान
Share on FacebookShare on X

संबंधितपोस्ट

Tata Sons Row: चंद्रशेखरन परिवार का TVS Motor से क्या कनेक्शन? ₹60 करोड़ के लोन से उठे हितों के टकराव के सवाल

टाटा सन्स में फिर बड़ा फैसला: 5 साल और चेयरमैन रहेंगे एन. चंद्रशेखरन, अब Tata Group में क्या बदलेगा?

65% संपत्ति दान कर परोपकार में लगाया जीवन, देश के विकास के साथ बदली लाखों की जिंदगी… ऐसे थे भारत के ‘रतन’ टाटा

और लोड करें

Tata Sons को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने की चर्चा के बीच Tata Trusts ने एक ऐसा प्रस्ताव रखा है, जो पूरे मामले की दिशा बदल सकता है। प्रस्ताव है कि Tata Electronics Systems Solutions (TESS) और Tata Consulting Engineers (TCE) का Tata Sons में विलय कर दिया जाए। इसका मकसद केवल दो कंपनियों को Tata Sons में मिलाना नहीं है, बल्कि Tata Sons की आय और संपत्तियों की संरचना बदलना है, ताकि कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की उस नियामकीय श्रेणी से बाहर निकल सके, जिसके कारण उसकी शेयर बाजार में सूचीबद्धता की जरूरत पैदा हुई है।

खास बात यह है कि इन दोनों कंपनियों का कारोबार भी काफी अलग और बड़ा है। एक कंपनी उस iPhone बनाने वाले कारखाने से जुड़ी है, जिसे Tata Electronics ने ताइवान की Wistron से खरीदा था। दूसरी कंपनी इंजीनियरिंग सलाह और परियोजना प्रबंधन का काम करती है और अयोध्या के राम मंदिर से लेकर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना तक से जुड़ी रही है।

अब सवाल है कि इन दोनों कंपनियों में ऐसा क्या है, जिससे Tata Sons की शेयर बाजार में सूचीबद्धता का रास्ता बदल सकता है?

क्या है  Tata Sons की लिस्टिंग का पूरा मामला

Tata Sons को आसान भाषा में समझें तो यह Tata Group की प्रमुख नियंत्रक कंपनी है। Tata Group की कई बड़ी कंपनियों में इसकी हिस्सेदारी है। इसी वजह से Tata Sons की कमाई और संपत्ति का बड़ा हिस्सा दूसरी Tata कंपनियों में किए गए निवेश से आता है।

RBI ने Tata Sons को Upper-Layer NBFC यानी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी की ऊपरी श्रेणी में रखा है। इसके साथ कुछ नियामकीय शर्तें जुड़ी हैं, जिनमें शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की जरूरत भी शामिल है। Tata Sons इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन RBI की ओर से पंजीकरण की स्थिति बदलने का रास्ता साफ नहीं हुआ। ऐसे में सूचीबद्धता का सवाल महत्वपूर्ण बन गया।

अब Tata Trusts ने नया रास्ता सुझाया है। उसका प्रस्ताव है कि TESS और TCE जैसी बड़ी कामकाजी कंपनियों को Tata Sons में मिला दिया जाए। Trusts का तर्क है कि इससे Tata Sons केवल दूसरी कंपनियों में पैसा लगाने वाली कंपनी नहीं रहेगी, बल्कि उसके पास अपना बड़ा परिचालन कारोबार भी होगा।

असली खेल आय और संपत्ति के आंकड़ों का है

Tata Trusts के प्रस्ताव को समझने के लिए कुछ आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। Trusts के मुताबिक, अगर दोनों कंपनियों का विलय FY26 में हो गया होता तो Tata Sons की परिचालन आय करीब 1,05,043 करोड़ रुपये होती। यह उसकी कुल आय का लगभग 64.3 प्रतिशत होती।

दूसरी तरफ Tata Sons की कुल शुद्ध संपत्ति करीब 2,00,158 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें समूह की दूसरी कंपनियों में किया गया निवेश करीब 1,77,120 करोड़ रुपये है, यानी लगभग 88.5 प्रतिशत।

यहां 90 प्रतिशत का आंकड़ा अहम है। केंद्रीय बैंक के नियमों के तहत Core Investment Company यानी CIC की पहचान में समूह की कंपनियों में निवेश का अनुपात महत्वपूर्ण होता है। Tata Trusts का कहना है कि प्रस्तावित विलय के बाद यह अनुपात 90 प्रतिशत से नीचे रहेगा। इससे Tata Sons की मौजूदा नियामकीय स्थिति बदल सकती है।

सीधी भाषा में कहें तो Tata Sons की पहचान को एक ऐसी कंपनी के रूप में बदलने की कोशिश है, जिसका काम सिर्फ Tata Group की कंपनियों में निवेश करना नहीं, बल्कि खुद भी बड़े पैमाने पर कारोबार करना हो। हालांकि यह अभी केवल प्रस्ताव है। इसे पहले Tata Sons के निदेशक मंडल की मंजूरी और उसके बाद RBI की मंजूरी की जरूरत होगी।

TESS: वही iPhone कारखाना जिसने Tata को Apple की आपूर्ति श्रृंखला में पहुंचाया

इस योजना में सबसे बड़ी भूमिका Tata Electronics Systems Solutions यानी TESS की दिखाई देती है। इसका संबंध कर्नाटक के नरसापुरा स्थित उस कारखाने से है, जहां iPhone की असेंबली होती है।

यह कारखाना पहले ताइवान की कंपनी Wistron के पास था। दिसंबर 2020 में मजदूरी के भुगतान को लेकर कर्मचारियों और कंपनी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कारखाने में तोड़फोड़ हुई और उत्पादन प्रभावित हुआ। Apple ने भी मामले की जांच की और अपने आपूर्तिकर्ता नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई थी।

Wistron ने बाद में भारत में कम मुनाफे वाले iPhone असेंबली कारोबार से निकलने का फैसला किया। इसके बाद Tata Electronics ने 2023 में Wistron की भारतीय इकाई को खरीद लिया। सौदे की कीमत करीब 12.5 से 13 करोड़ डॉलर बताई गई थी।

यानी एक समय विवादों में रहा वही कारखाना अब Tata Group की इलेक्ट्रॉनिक्स और iPhone निर्माण की महत्वाकांक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। और अब यही कारोबार Tata Sons की प्रस्तावित पुनर्गठन योजना में सबसे बड़ा योगदान देने वाला है।

TCE: राम मंदिर और बुलेट ट्रेन से जुड़ी इंजीनियरिंग कंपनी

दूसरी कंपनी है Tata Consulting Engineers यानी TCE। इसका काम सीधे इमारतें या रेल लाइन बनाना नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग सलाह, डिजाइन की समीक्षा और परियोजना प्रबंधन जैसी सेवाएं देना है।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परियोजना में TCE को डिजाइन की समीक्षा, इंजीनियरिंग और परियोजना प्रबंधन सलाहकार की भूमिका मिली थी। यानी राम मंदिर के निर्माण से उसका जुड़ाव निर्माण ठेकेदार के रूप में नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग सलाहकार के रूप में था।

इसी तरह TCE का नाम मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना, यानी बुलेट ट्रेन परियोजना से भी जुड़ा है। कंपनी ने इस परियोजना में परियोजना प्रबंधन और विस्तृत डिजाइन से जुड़े सलाहकारी काम किए हैं।

यानी TCE Tata Group के उस हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है जो बड़े बुनियादी ढांचे और इंजीनियरिंग परियोजनाओं से जुड़ा है।

Tata Trusts को आखिर यही दो कंपनियां क्यों चाहिए?

यही इस पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। Tata Sons की मौजूदा स्थिति में उसकी संपत्ति का बहुत बड़ा हिस्सा दूसरी Tata कंपनियों में हिस्सेदारी के रूप में है। अगर TESS और TCE जैसी बड़ी परिचालन कंपनियां Tata Sons में आ जाती हैं तो उसकी अपनी आय और कारोबारी गतिविधियों का आकार काफी बढ़ जाएगा।

Tata Trusts का हिसाब है कि इससे Tata Sons की परिचालन आय कुल आय का बड़ा हिस्सा बन जाएगी, जबकि दूसरी Tata कंपनियों में निवेश का अनुपात 90 प्रतिशत की सीमा से नीचे रहेगा।

यानी प्रस्ताव का मूल उद्देश्य यह है कि Tata Sons की वित्तीय संरचना ऐसी हो जाए कि वह केवल एक निवेश रखने वाली कंपनी न दिखे और उसकी नियामकीय श्रेणी बदल सके।

क्या इससे Tata Sons की लिस्टिंग रुक जाएगी?

अभी इसका जवाब पक्का हां नहीं है। Tata Trusts ने रास्ता जरूर सुझाया है, लेकिन प्रस्ताव को कई चरणों से गुजरना होगा। पहले Tata Sons के निदेशक मंडल की मंजूरी जरूरी है। उसके बाद RBI की मंजूरी और नियामकीय जांच होगी। अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि RBI प्रस्तावित नई संरचना को किस तरह देखता है।

इसलिए इसे लिस्टिंग रोकने का तय रास्ता कहना अभी सही नहीं होगा। फिलहाल यह Tata Trusts की ओर से लिस्टिंग की जरूरत को खत्म करने के लिए पेश किया गया पुनर्गठन प्रस्ताव है। अगर यह प्रस्ताव Tata Sons के निदेशक मंडल और RBI की मंजूरी हासिल कर लेता है और नई संरचना नियामकीय कसौटियों पर खरी उतरती है, तो Tata Sons की सूचीबद्धता का सवाल पूरी तरह नए सिरे से खड़ा होगा।

Tags: Bullet Train TataiPhone Manufacturing IndiaRam Mandir TataRBI Tata SonsTata Bullet Train ProjectTata Consulting EngineersTata Consulting Engineers Ram MandirTata ElectronicsTata Electronics iPhone PlantTata Electronics Systems SolutionsTata GroupTata Group NewsTata iPhone FactoryTata SonsTata Sons CICTata Sons IPOTata Sons ListingTata Sons Listing ExplainedTata Sons MergerTata Sons NBFCTata Sons NewsTata Sons RBITata TrustsTata Trusts NewsTata Trusts ProposalTCETESSTESS TCE MergerWistron iPhone Factory
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला, एक जवान की मौत; 4 घायल

संबंधित पोस्ट

असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला
चर्चित

अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला, एक जवान की मौत; 4 घायल

29 September 2026

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस...

कांग्रेस के 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे पर सपा का तंज
चर्चित

कांग्रेस के 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे पर सपा का तंज, IP सिंह ने पूछा- अकेले 403 सीटों पर क्यों नहीं लड़ते?

29 September 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।...

रेवंत रेड्डी के राम-शिव वाले बयान पर विवाद
चर्चित

रेवंत रेड्डी के राम-शिव वाले बयान पर विवाद, बीजेपी ने लगाया समाज को बांटने का आरोप

29 September 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के भगवान राम और भगवान शिव को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। रेड्डी...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

F-35 vs Rafale? Inside India’s Biggest Air Exercise

F-35 vs Rafale? Inside India’s Biggest Air Exercise

00:05:54

China and the Philippines Are Fighting a War With Maps, Not Missiles

00:05:55

ONGC finds gas off Odisha: Can the Mahanadi basin fuel India’s energy future?

00:07:22

India-Russia Relations: Putin की रणनीति और भारत के लिए आगे क्या? | Maj Gen Deepak Mehra (Retd)

00:12:10

The Su-57 Question: Is India Taking a Huge Risk by Waiting for AMCA only ? IAF | Stealth fighter

00:05:37
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited