देश की पहली ‘ऑल वुमेन क्रू’ ने उड़ाया MI-17 V5 हेलीकॉप्टर, रचा इतिहास

महिला सशक्तिकरण निर्मला सीतारमण

PC: Hindustan

देश में मोदी सरकार आने के बाद से महिला सशक्तिकरण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले जहां महिलाओं को हर क्षेत्र में उतनी तवज्जों नहीं दी जाती थी लेकिन अब वह अपने जज्बे और टैलेंट से दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं। जबसे निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्री का पद संभाला है उसके बाद से रक्षा क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिले हैं और देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में अब महिलाओं ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है जो महिला सशक्तिकरण की एक खूबसूरत मिसाल पेश करती है। दरअसल पहली बार वायुसेना में ऐसा हुआ है कि, महिला पायलट ने MI-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाया है।

देश की महिलाओं के लिए एक मिसाल बनीं निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद महिलाओं के लिए कई पहल की। वायुसेना में महिलाएं लगातार नए आयाम लिख रही हैं, देश की पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत इसका शानदार उदाहरण हैं। रक्षा मंत्री रहते हुए निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को वायुसेना में अच्छे अवसर दिये हैं और महिलाओं ने भी इस अवसर का लाभ उठाया है और देश का नाम रौशन किया। अवनी और भावना के बाद अब तीन अन्य महिला अधिकारियों ने नए आयाम लिखे हैं जिसने दुनिया भर में मोदी सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रति निरंतर प्रयास को दर्शाया है। फ्लाइट लेफिटीनेंट पारुल भारद्वाज, फ्लाइन ऑफिसर अमन निधि और हीना जायसवाल ने पहली पूर्ण महिला चालक का हिस्सा बनकर MI-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाया है। यह वायुसेना के लिए एक बड़ी सफलता है साथ ही ये निर्मला सीतारमण की कार्यशैली, महिलाओं को बढ़ावा, रक्षा क्षेत्र में भागीदारी और दुनिया भर में महिलाओं की ताकत और जज्बे को दर्शाता है। आपको बता दें कि, इससे पहले भी निर्मला सीतारमण ने योग्य महिलाओं को भारतीय सेना में परमानेंट कमिशन, मिलिट्री पुलिस में जगह, और कॉमबैट पायलट के तौर पर महिला वायुसेना अफसरों की भर्ती को भी मंजूरी दी है। मिलिट्री पुलिस में शामिल होकर महिलाएं दुश्मनों को खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वह कई राज्यों के मिलिट्री इलाके में सुरक्षा ब्रिगेड में शामिल होकर नई मिसाल पेश कर रही हैं। वहीं अगर बात करें कॉमबैट पायलट की तो वह इस क्षेत्र में भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।  

रक्षा क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और ताकत से दुनिया भर में भारत का नाम रौशन हो रहा है। वायुसेना के क्षेत्र में लगातार महिलाओं द्वारा स्थापित किए जा रहे नए आयाम से मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की नीति को दर्शाता है। रक्षा क्षेत्र में निर्मला सीतारमण की कार्यप्रणाली भी महिलाओं को लगातार मजबूती प्रदान करने में सहायक है जिससे महिलाएं देश का नाम रौशन करने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी इस क्षेत्र में बढ़ावा देने की बात कर रही हैं। 

Exit mobile version