अमित शाह से लेकर एस जयशंकर तक, मोदी कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनने वाले नेताओं से मिलिये

नरेंद्र मोदी अब दोबारा देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। कल राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 58 मंत्रियों को शपथ दिलाई। पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों में अब तक के सबसे सफल भाजपा अध्यक्ष रहे अमित शाह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को शामिल करके सभी को चौंका दिया है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नई कैबिनेट में विशेषज्ञ लोगों को प्राथमिकता दी है। आइए एक बार उन सभी नए चेहरों के नामों पर नज़र ड़ाल लेते हैं:

1) अमित शाह

नरेंद्र मोदी के खास माने जाने वाले अमित शाह जब 2002 में पहली बार चुनाव जीतकर सत्ता में आए, तब वे तत्कालीन गुजरात सरकार के सबसे युवा मंत्रियों में से एक थे। एक समय पर गृह, विधि और न्याय, जेल, कारागार, सीमा सुरक्षा जैसे 12 पोर्टफोलियो संभालने वाले अमित शाह अब गृह मंत्रालय का पादाभर संभालेंगे। भाजपा अध्यक्ष रहने के दौरान वे पहले ही अपनी काबिलियत दर्शा चुके हैं।

2) एस जयशंकर

कूटनीति विशेषज्ञ सुब्रमण्यम जयशंकर ने 1977 में भारतीय विदेश सेवा में प्रवेश किया था। बतौर आईएफ़एस अफसर, इन्होंने कई अहम पदों पर देश की सेवा है, और यूएसए, चीन, चेक गणराज्य जैसे देशों में भारत के राजदूत भी रहे हैं। पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट में पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को अब विदेश मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है।

3) श्री रमेश पोखरियाल निशंक

उत्तराखंड से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को देश का नया मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि यह देश के सबसे अहम मंत्रालयों में से एक है। निशंक इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 15 जुलाई 1959 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में स्थित पिनानी गांव में जन्मे निशंक पीएचडी और डीलिट की उपाधि धारक हैं। वह बचपन से ही कहानियां और कविताएं लिखते रहे हैं।

4) प्रह्लाद जोशी: प्रह्लाद जोशी भाजपा से जुड़े एक अनुभवी राजनेता हैं। ये कर्नाटक राज्य से संबंध रखते हैं और केंद्रीय कैबिनेट में उनको कोयला एवं खान मंत्रालय सौंपा गया है। प्रह्लाद जोशी कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से लगातार 4 बार जीत हासिल की है। 2019 में धारवाड़ सीट से उन्होंने कांग्रेस के विनय कुलकर्णी को 2 लाख वोटों से भी ज्यादा के अंतर से शिकस्त दी।

5) अंगाड़ी सुरेश चन्नाबसप्पा

कर्नाटक की बेलगाम संसदीय सीट से बीजेपी सांसद सुरेश अंगाड़ी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमडल में रेलवे राज्यमंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सुरेश अंगाड़ी ने कर्नाटक की बेलगाम सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। वे वर्ष 2004 से लगातार इस सीट से जीत दर्ज़ करते आ रहे हैं।

6) रतन लाल कटारिया

हरियाणा के अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया ने मोदी 2.0 सरकार में रतन लाल कटारिया को जल शक्ति और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री बनाया गया है। रतन लाल कटारिया ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। लोकसभा चुनाव में रतन लाल कटारिया ने कांग्रेस की कुमारी शैलजा को हराकर अंबाला में भाजपा का झंडा फहराया था। कटारिया मोदी मंत्रालय में नए चेहरे होंगे।

7) श्री रामेश्वर तेली

रामेश्वर तेली को फूड प्रोसेसिंग उद्योग मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है। असम के दुलियाजान में 14 अगस्त 1970 को जन्मे  रामेश्वर तेली इस बार कांग्रेस प्रत्याशी पवन सिंह घटोवार को 364566 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर लोकसभा पहुंचे हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने 185347 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट से रामेश्वर तेली ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

8) कैलाश चौधरी

राजस्थान के बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी को मोदी 2.0 सरकार में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। चौधरी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। लोकसचुनाव में कैलाश चौधरी बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह को हराकर लोकसभा पहुंचे हैं। 45 वर्षीय चौधरी मोदी कैबिनेट में नए चेहरे हैं।

9) देबाश्री चौधरी 

गुरुवार को पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों में इस बार 6 महिलाएं शामिल रहीं। इन 6 महिलाओं में पश्चिम बंगाल की देबाश्री चौधरी का भी नाम शामिल रहा। मोदी के मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने वाली देबाश्री चौधरी रायगंज लोकसभा सीट से सांसद है। देबाश्री चौधरी को मोदी कैबिनेट में महिला बाल विकास मंत्री का पद मिला है।

Exit mobile version