Exit Polls: दिल्ली चुनाव में भले ही AAP जीत रही हो लेकिन BJP का Vote Percent बढ़ा, कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल!

दिल्ली विधानसभा चुनाव, आप, भाजपा, केजरीवाल,

दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कल यानि शनिवार को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर करीब 67 फीसदी मतदान हुआ। किस पार्टी में कितना है दम यह आज से दो दिन बाद यानि 11 फरवरी को पता चल जाएगा। हालांकि मतदान के बाद सभी मीडिया संस्थानों की एग्जिट पोल्स भी आ गए है।

एग्जिट पोल्स की मानें तो दिल्ली में इस बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सत्ता पर काबिज हो सकते हैं। वहीं भाजपा इस बार भी सत्ता सुख से दूर रह सकती है। हालांकि पिछली बार से इस बार भाजपा के प्रदर्शन में सुधार आई है। वहीं कांग्रेस फिर से नीचे से टॉप करने वाली है।

आइए जानते हैं देश के तमाम मीडिया संस्थानों ने अपने एग्जिट पोल्स में किसे जिताए हैं….

-लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे सटीक एग्जिट पोल देने वाली मीडिया संस्थान आज तक और एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 70 विधानसभा सीटों में 59-68 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 2 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछली बार की तरह इस बार भी एग्जिट पोल में कांग्रेस को निराशा हाथ लगा है। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक शून्य से 4 सीटें ही कांग्रेस को मिल सकती हैं। यानि खाता खुलना भी मुश्किल दिख रहा है।

-इसी तरह टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44-47 और बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस का खाता बंद रहने का अनुमान।

-रिपब्लिक टीवी और जन की बात के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 48 से 61, भाजपा को 9 से 21 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

-एबीपी और सीवोटर के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 42 से 54 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को चार से 16 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को शून्य से चार सीटें मिलने का अनुमान है।

– टीवी9 भारतवर्ष-CICERO एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 54, भाजपा को 15, कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

– इंडिया न्यूज-नेता के एग्जिट पोल में आप को 53-57 सीटें, बीजेपी और उसके सहयोगी को 11-17 और कांग्रेस और उसके सहयोगी को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है।

ये तो रहा तमाम मीडिया संस्थानों का एग्जिट पोल। जिसमें पूरी तरह से आम आदमी पार्टी जीत रही है। यानि तीसरी बार अरविंद केजरीवाल सीएम बनने वाले हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण रिजल्ट तो चुनाव आयोग का होता है जहां एक एक मतदाता के वोटों पर निर्भर करता है कि कौन जीत रहा है और कौन हारेगा। चुनाव आयोग आने वाले 11 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित करेगा।

आप जीत रही है, भाजपा पहले से बेहतर लेकिन फिर से कांग्रेस फिसड्डी

तमाम एग्जिट पोल्स पर एक नजर डालें तो साफ पता चलता है कि आम आदमी पार्टी भले ही जीत रही है लेकिन उसका वोट परसेंट इस बार काफी तेजी से गिरा है। वहीं भाजपा की बात करें तो इस बार के एग्जिट पोल में काफी इजाफा हुआ है। वहीं कांग्रेस बीते कई सालों से अपने प्रदर्शन में कोई तब्दीली नहीं की है। इस बार तो खाता भी खुलने से रहा।

अगर 2015 के नतीजों पर नजर डालें तो आप को 54 परसेंट, भाजपा को 32 परसेंट व कांग्रेस को 10 परसेंट मिला था। वहीं इस बार आप को करीब 50 परसेंट, भाजपा को 35 परसेंट और कांग्रेस को 5 परसेंट वोट मिलने के अनुमान हैं। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद ही अंतिम नतीजों को जाना जा सकता है।

Exit mobile version