अरुणाचलियों को “चीनी” कहने वाले पंजाब के बड़बोले YouTuber को अरुणाचल पुलिस ने किया गिरफ्तार

you tuber पारस सिंह को कांग्रेस विधायक Ninong Ering पर नस्लभेदी टिप्पणी करना पड़ा 'भारी'!

Youtuber पारस सिंह

देश में YouTuber बनने की एक प्रथा ही चल पड़ी है। ज्ञान हो या न हो सभी को YouTuber ही बनाना है। ऐसे में YouTubers को ये पता ही नहीं होता है कि क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। इसी का नमूना हमें देखने को मिला जब पंजाब के एक Youtuber पारस सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक Ninong Ering को लेकर नस्लभेदी टिप्पणी कर उन्हें चीनी कह दिया। यही नहीं उसे यह भी नहीं पता था कि अरुणाचल प्रदेश है कहाँ। हालाँकि, अब उसे गिरफ्तार कर अरुणाचल प्रदेश की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पारस सिंह द्वारा कांग्रेस विधायक Ninong Ering के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद ईटानगर में केस दर्ज किया गया था। दरअसल, हाल ही में Ninong Ering ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के रूप में PUBG मोबाइल गेम की दोबारा लॉन्चिंग पर रोक लगाने की मांग की थी।

विधायक Ering ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में लिखा था, “गेम को फिर से शुरू करना मात्र एक भ्रम था और ये बच्चों सहित यूजर्स का डेटा इकट्ठा करने और इसे विदेशी कंपनियों और चीनी सरकार को भेजने की एक चाल है।” Ering ने कहा था कि अगर गेम को रीलॉन्च की अनुमति दी जाती है, तो ये “नागरिकों की प्राइवेसी और साइबर सिक्योरिटी के लिए खतरा होगा।”

इसी मुद्दे पर पंजाब के Youtuber पारस सिंह ने एक वीडियो बना  कर Ninong Ering पर नश्लभेदी टिप्पणी कर दी। ‘पारस ऑफिशियल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले पारस सिंह ने 23 मई को पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि Ering भारतीय लगते ही नहीं है और अरुणाचल प्रदेश को ‘चीन का हिस्सा’ बताया था। वीडियो में, Ering के ट्विटर प्रोफाइल पर फोटो देखते हुए, सिंह को कहते सुना जा सकता है, “मुझे तो नहीं लगता ये इंडियन है।”

इस युवक पारस सिंह ने आगे कहा कि उसे यह भी नहीं मालूम कि अरुणाचल के लोग कैसे दिखते हैं। सिंह इसके बाद भारत के मैप पर अरुणाचल प्रदेश को देखकर कहते है, “अरे यार ये (अरुणाचल) तो चीन की साइड में है। ये चीन वालों का ही है। एक तरह से उन्हीं के साथ ही है हल्का फुल्का टच होता है, इंडिया में आता है।”

और पढ़े: कानपुर में पुराने मंदिरों को अपवित्र किया जा रहा था, मेयर ने इसमे शामिल गिरोह को पकड़ा है

कांग्रेस विधायक Ninong Ering के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद ईटानगर में केस दर्ज किया गया जिसके बाद, पारस सिंह ने अपने Youtube चैनल पर माफी मांगी थी।

सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद, पारस सिंह ने 24 मई को यूट्यूब पर एक वीडियो रिलीज कर अपने बयान के लिए माफी मांगी। “मैं मानता हूं मेरी गलती है। इससे ज्यादा मैं क्या करूं?”

EastMojo से बात करते हुए, Ering ने सिंह की टिप्पणी को ‘बचकाना’ बताते हुए कहा, “वो गलतियां बताने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन नस्लीय टिप्पणी गंभीर बात है और इसपर सोचना जरूरी है।” Ering की शिकायत के आधार पर मामले की FIR दर्ज कर ली गई है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया कि पारस सिंह के खिलाफ IPC की धारा 124A/ 153A/ 505(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। खांडू ने ट्विटर पर लिखा, “शख्स की गतिविधियों के बारे में जानकारी के लिए उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। उसके वर्तमान ठिकाने का पता लगाने के लिए तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए और किसी भी उल्लंघन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।”

कई और नेताओं ने इस video में किये गए कमेंट का विरोध किया। अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि पारस सिंह (बंटी) ने न केवल मेरे राज्य अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक की राष्ट्रीयता पर सवाल उठाया है, बल्कि भारत के भीतर हमारे राज्य के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया है। हमारी राष्ट्रीयता पर संदेह करना कि हम कैसे दिखते हैं, यह एक समस्या है जिसका सामना भारत के उत्तर पूर्व के अधिकांश लोग नियमित रूप से करते हैं। हम कैसे दिखते हैं, कैसे कपड़े पहनते हैं, क्या खाते हैं और कैसे जीते हैं, यह हमें किसी भारतीय से कम नहीं बनाता है।“

उन्होंने आगे लिखा, “हमें भारत संघ में एक ऐसा राज्य होने पर गर्व है, जहां आंतरिक रूप से भी हम एक-दूसरे को ‘जय हिंद’ के साथ बधाई देते हैं और सीमावर्ती गांवों में भी प्राथमिक स्कूल के बच्चे गर्व के साथ ‘सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा’ गाते हैं।“

अब इस Youtuber पारस सिंह को मिली सजा से अन्य इसी तरह के youtuber को अवश्य ही चेतावनी मिलेगी। अपने ही देश के लोगों के लिए इस प्रकार से कमेन्ट करना न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि अपराधिक भी है।

Exit mobile version