हमारे देश के वामपंथी कभी सुधर नहीं सकते। उनके लिए तो देश में गैर मुसलमानों पर किसी प्रकार का कोई अत्याचार नहीं होता। लव जिहाद जैसी वस्तुएं सिर्फ मिथ्या हैं। परंतु अगर कोई व्यक्ति गलती से एक मुस्लिम लड़की से बात भी कर लेता है, तो इनके लिए मानो प्रलय आ जाती है। हाल ही में तुर्की के एक प्रचलित न्यूज चैनल TRT वर्ल्ड ने एक डाक्यूमेंट्री प्रकाशित की, जिसमें इस बात पर चिंता जताई जा रही है कि कैसे उत्तर प्रदेश में ‘भगवा लव जिहाद’ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जी हाँ, तुर्की के एक न्यूज चैनल को इस बात की चिंता है कि उत्तर प्रदेश में कैसे ‘मुस्लिम युवतियों को हिन्दू लड़के फंसा रहे हैं’।
इससे भारतीय वामपंथियों की खुशियों का मानो कोई ठिकाना ही नहीं रहा। वो तो पहले ही कितने ही दिनों से इस बात को सिद्ध करने पर तुले हुए हैं कि लव जिहाद कुछ नहीं बल्कि मिथ्या है, ये जानते हुए भी कि सच्चाई और इतिहास दोनों ही इसके विपरीत हैं। उदाहरण के लिए भगवा लव ट्रैप नामक एक ट्विटर अकाउंट से निकाले गए इस डाक्यूमेंट्री के अंश को देखिए…
https://twitter.com/bhagwalovetrap/status/1406526821072576522
यहाँ पर तुर्की डाक्यूमेंट्री ये प्रदर्शित करना चाहती है कि कैसे हिन्दू युवक मुस्लिम युवतियों को बहला फुसला कर अपने प्रेम जाल में फँसाते हैं और फिर उनका यौन शोषण करते हैं। विडंबना तो देखिए जिस समुदाय के लड़कों पर अक्सर गैर मुसलमान लड़कियों के यौन शोषण और उनकी जघन्य हत्या के आरोप लगते हैं, जिस समुदाय के लड़के अनेक मुकदमों के बावजूद अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के कारण साफ बचकर निकल जाते हैं, वही अब यौन शोषण पर दूसरे समुदायों को उपदेश दे रहे हैं।
और पढ़ें : लव जिहाद सच नहीं है, परंतु हिंदुओं का Reverse लव जिहाद चिंताजनक है : विकिपीडिया का रुख साफ है
हालांकि, यह पहला ऐसा मामला नहीं है। तुर्की तो तुर्की, विकिपिडिया जैसे वामपंथी टेक संगठन भी इस निकृष्ट प्रवृत्ति को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। TFI पोस्ट के ही एक रिपोर्ट के अनुसार, “विकिपिडिया लव जिहाद को 2009 में भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर उत्पन्न हुआ अभियान तक बताने का प्रयास करता है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद तक शामिल है। “
सच्चाई तो यह है कि वामपंथी और कट्टरपंथी अब अपने कुत्सित एजेंडे के विरुद्ध जनता के बढ़ते रोष और उनके क्रोध को पचा नहीं पा रहे। वे अपने कुत्सित एजेंडे को उचित ठहराने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, लेकिन जनता के रुख को देखते हुए लगता है कि उनकी दाल अधिक नहीं गलने वाली।



























