‘आबिद हवारी’ ने इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बनकर हिन्दू लड़की से शादी की, सच सामने आने पर किया ब्लैकमेल

आबिद हवारी

PC: Zee News

जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2020 में उत्तर प्रदेश में लव जिहाद कानून लेकर आए थे, तब भारत के लेफ्ट लिबरल की झुंड उन पर टूट पड़ी थी। उसके बाद से अभी तक लव जिहाद के ऐसे कई प्रमाण मिल चुके हैं। इसी कड़ी में एक और उदाहरण सामने आया जब उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने आबिद हवारी नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ये शख्स पहले से शादीशुदा होने के बावजूद एक हिंदू लड़की को लव जिहाद के जाल में फंसाया और उसका बलात्कार कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

अगर हम पूरे मामले को विस्तार में बताए तो, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का निवासी आबिद हवारी जिसकी शादी पहले ही हो चुकी है और उसके 7 बच्चे भी है। उसने अपना नाम बदलकर आदित्य प्रताप सिंह कर लिया था और खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस इंस्पेक्टर बतलाता था। वो एक लखनऊ की हिंदू लड़की को लव जिहाद के चंगुल में फंसा लिया, इसके बाद लड़की के साथ शादी किया। जब लड़की के समक्ष आबिद उर्फ आदित्य का असली चेहरा सामने आया तो उसने लड़की की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। इतना ही नहीं आबिद ने लड़की से 20 लाख रुपये और जेवर भी ऐंठे लिए थे।

और पढ़ें-UP में पुलिसिया कार्रवाई से लव जिहादियों में खौफ, नए कानून के बाद गिरफ़्तारी हुई तेज

मामले के बारे में जानकारी देते वक्त इंदिरा नगर इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी ने जागरण से बताया कि, “आरोपित आबिद हवारी 2015 में महिला के घर पर किराए पर कमरा लेने गया था। आबिद हवारी ने अपना नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया था। तभी उसका नंबर ले लिया। उसके बाद बातचीत कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आबिद मूल रूप से आजमगढ़ के बखरा फूलपुर का रहने वाला है। यहां वह अंसल गोल्फ सिटी क्रिस्टल पैराडाइज ई ब्लॉक में रहता था। अंसल वाले घर पर ऑफिस बना रखा था। वहां बंदूक और पिस्टल भी रखे था। कई फाइलों में पुलिस से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी रखे था। इस कारण उस पर विश्वास भी हो गया था।”

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आबिद ने लड़की को जबरन डरा धमकार साल 2016 में शादी किया था। शादी के बाद आबिद उसे अपने घर ले गया। वहां पर उसका नाम और धर्म दोनों बदल डाला। नाम बदलकर आयशा के नाम से वोटर आईडी और आधार कार्ड बनवाया।

बता दें कि आबिद हवारी ने पहली दफा लव जिहाद का अपराध नहीं किया था। इससे पहले भी उसने मध्य प्रदेश के ओरछा में एक हिंदू लड़की के साथ लव जिहाद किया था। इसके अलावा दो और लड़कियों के साथ उसने लव जिहाद का अपराध किया है। खैर, अब उसे लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके ऊपर लव जिहाद, धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन समेत कई अन्य धाराएं लगाई गई है।

और पढ़ें-जानिए, कैसे लव जिहाद पर बना कानून संवैधानिक है और विपक्ष इसे चाह कर भी नहीं रोक सकता

आज जिस रफ्तार से आए दिन लव जिहाद की घटना सामने आ रही है, इससे निपटने के लिए स्पेशल शिकायत रिड्रेसल रूम अथवा स्पेशल पुलिस सेल गठन करने की जरूरत है। क्योंकि यह तो उत्तर प्रदेश की बात है जहां पर कानून भी है और कानून को लागू करने के लिए सख्त प्रशासन भी। तो जरा सोचिए जिस राज्य में लव जिहाद कानून नहीं है, वहां क्या आलम होगा?

Exit mobile version