34 साल के ‘बेरोज़गार’ कन्हैया कुमार ने UPSC रैंकर और सर्जन संबित पात्रा को बताया ‘अशिक्षित’

गजबे है!

साल 2014 के बाद से देश की राजनीति में कई बदलाव हुए हैं, जिनमें से एक बदलाव यह भी है कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद विपक्ष पूरी तरह से हक्का-बक्का हो गया है। हाल ही में, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के नवनियुक्त नेता कन्हैया कुमार द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछताछ को लेकर उन पर निशाना साधा है। आज तक द्वारा आयोजित एक बहस के दौरान, कन्हैया कुमार ने भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) के Part Time Non Executive Director और अध्यक्ष के रूप में संबित पात्रा की नियुक्ति को लेकर उनपर कटाक्ष किया। हालांकि, जब भाजपा प्रवक्ता उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी का जवाब देने वाले थे, तो कुमार ने अपने मौखिक हमलों को तेज कर दिया और उन्हें बोलने से रोक दिया।

संबित पात्रा ने ‘अशिक्षित’ कहने पर कन्हैया को लताड़ा

राजनीतिक बहस के दौरान नाराज संबित पात्रा ने जवाब देते हुए कहा कि, आइए हम अपने व्यवहार के माध्यम से अपनी शैक्षिक योग्यता को यहां चित्रित करें। इस चिल्लाने वाले मैच की कोई जरूरत नहीं है। मैं यहां मुर्गों की लड़ाई के लिए नहीं हूं।” इसके बाद भी कन्हैया कुमार बीजेपी प्रवक्ता को बोलने से रोकते रहे पर संबित पात्रा उनकी कहां सुनने वाले थे, उन्होंने अपनी बातों को सबके समक्ष रखते हुए कहा कि हां, मुझे ITDC अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। शंकरसिंह वाघेला इसके पूर्व अध्यक्ष थे और मैं उनसे ज्यादा शिक्षित हूं। मैंने अपनी योग्यता स्पष्ट रूप से बता दी है। मैं 2000 में UPSC परीक्षा में रैंक धारक था। तब देश में UPA सरकार थी। बीजेपी ने मुझे नियुक्त नहीं किया।

और पढ़ें : JNU ने ‘भारतीय कब्जे वाला कश्मीर’ कहकर एक Webinar आयोजित किया, अब इस संस्था को बंद कर देना चाहिए

इसके बाद संबित पात्रा ने अपनी शैक्षणिक योग्यता की सूची बनाई। मैंने लंदन से अपना MBBS, MS और MRCS पूरा किया है। मैंने तब अखिल भारतीय रैंक 19 के साथ UPSC क्वालीफाई किया। यदि यह शिक्षित के रूप में वर्गीकृत होने के लिए पर्याप्त नहीं है, तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की योग्यता क्या है?” संबित पात्रा ने कन्हैया कुमार को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी जमकर सुनाया है। उन्होंने कन्हैया पर तंज कसते हुए कहा कि “ऐसे लोग भी हैं, जो सरकार के पैसे से 50-50 साल तक थीसिस लिखते रहते हैं।”

कन्हैया की नैया डगमगा गई जब….

संबित पात्रा ने पूरे शो में कन्हैया कुमार को करारा जवाब देते हुए यह भी कहा कि “अगर संविधान में राष्ट्रवाद नहीं है, तो क्या भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे दिए जाएंगे?” संबित के इतना बोलते हीं कन्हैया चिल्लाने की कोशिश करने लगे। संबित पात्रा यही नहीं रुके इसके बाद उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल करने की आड़ में जनता का पैसा लूटने के लिए कन्हैया कुमार को लताड़ा। इस संदर्भ में संबित पात्रा ने कहा कि जो लोग 50 साल की उम्र तक थीसिस करते हैं, वे करदाताओं के पैसे से दूर रहते हैं, अब UPSC योग्य लोगों से उनकी योग्यता के बारे में पूछेंगे।”

और पढ़ें : पाकिस्तानी पत्रकार को दिग्विजय सिंह ने दिया आश्वासन- सत्ता में आते ही Article 370 दोबारा लागू करेंगे

आपको बताते चलें कि ये वही कन्हैया कुमार हैं, जो जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत के विरोध में नारे लगाते गिरफ्तार हुए थे। भारत के विरोध में नारेबाजी करने के साथ ही इन्होंने वामपंथी विचारधारा को फलने – फूलने का भरपूर मौका दिया। अब ये भारत विरोधी ज्ञान बांटते फिरते हैं। ऐसे में यह कहना उचित होगा कि देश के बारे में विरोधी और विध्वंसकारी विचारधारा को पनाह देने वाले कन्हैया कुमार को संबित पात्रा ने घसीटते हुए अपने बयानों से चकनाचूर कर दिया है। 

 

Exit mobile version