CCP अब चीन में सोशल मीडिया Influencers और मशहूर हस्तियों के पीछे हाथ धोकर पड़ा है

CCP का घमंड चीन को तबाह कर देगा!

चीन सेलिब्रिटी

चीन में CCP का डर बढ़ता जा रहा है व्यवसायी से सेलिब्रिटी तक को निशाना बनाया जा रहा है। जैक मा जैसे प्रसिद्ध व्यवसायी को तो गायब ही करवा दिया गया था। वहीं, अब कई कलाकारों को टैक्स न देने के मामले में निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन के टैक्स अधिकारियों ने मनोरंजन करने वालों और Influencer को बचे हुए टैक्स का भुगतान करने के लिए 10 दिनों की समय सीमा निर्धारित की है। वहीं, CCP ने सेलिब्रिटी के ज्यादतियों पर नकेल कसने के लिए अभियान छेड़ रखा है।

कलाकारों पर नकेल कसने की योजना

दरअसल, बीजिंग, शंघाई और ग्वांगडोंग, झेजियांग और जिआंगसु प्रांतों सहित देश भर के कई मनोरंजन केंद्रों में टैक्स ब्यूरो ने चेतावनी दी है कि जिन सेलिब्रिटी ने कम आय की रिपोर्ट की है, अगर वे इस साल के अंत तक टैक्स नहीं भरते हैं, तो उन्हें गंभीर दंड का सामना करना पड़ सकता है। यह फैसला चीन की ‘लाइवस्ट्रीमिंग क्वीन’ हुआंग वेई पर बीते सोमवार को टैक्स चोरी के लिए रिकॉर्ड 200 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाने के बाद आया था। व्यवसाय, निजी शिक्षा, धर्म, वीडियो गेम, स्टार्टअप, कराओके गाने, और अब चीन का मनोरंजन उद्योग ये सभी शी जिनपिंग के रडार पर आ चुके हैं।

और पढ़ें : जिनपिंग का Gaming पर शिकंजा चीन की ई-गेमिंग इंडस्ट्री को नॉकआउट कर देगा, भारत को मिलेगी बढ़त

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही चीन के सरकारी निकायों ने देश की ऑनलाइन सेलिब्रिटी प्रशंसक संस्कृति पर नकेल कसने की योजना की घोषणा की थी। उसी कार्रवाई के तहत, झाओ वेई और उनके प्रशंसक समूहों जैसी कई सेलिब्रिटी को निशाना बनाया गया था। चीन के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म – Tencent वीडियो और iQiyi ने झाओ वेई अभिनीत सभी फिल्मों और टीवी सीरीज को अपने Archive से हटा दिया था।

CCP की क्रूर कार्रवाई जारी है..

यही नहीं चीनी अभिनेत्री झेंग शुआंग पर भी अगस्त में कर चोरी के लिए $46 मिलियन का जुर्माना लगाया गया था। वहीं, अभिनेत्री फैन बिंगबिंग का करियर साल 2018 में हुए कर चोरी कांड के बाद से बंद ही पड़ा है। यहीं नहीं अपितु 18 अगस्त 2021 को एक कनाडाई चीनी अभिनेता और गायक क्रिस वू, जो लोकप्रिय के-पॉप समूह एक्सो के पूर्व सदस्य थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया और उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

हालांकि, कुछ दिनों बाद, CCP ने चीनी युवा अभिनेत्री झेंग शुआंग पर कर चोरी के लिए $ 299 मिलियन का जुर्माना लगाया। इसके अलावा, अगस्त के अंत में, 1990 के दशक के बाद से चीन की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक, झाओ वेई गायब हो गई थीं। रातों-रात, उसके सोशल मीडिया अकाउंट, फैन साइट्स और उसकी फिल्में और टेलीविजन शो बंद कर दिए गए थे। जिन लोगों को निशाना बनाया गया था, उन्हें पहले से सेंसर किए गए चीनी इंटरनेट से ब्लैक आउट कर दिया गया है। फैनक्लब को बंद कर दिया गया है, जबकि मशहूर सेलिब्रिटी अब गुमनामी में जी रहे हैं। हर क्षेत्र पर CCP की क्रूर कार्रवाई जारी है, लेकिन चीन के मनोरंजन क्षेत्र पर शी जिनपिंग की कार्रवाई अलग है।

मनोरंजन उद्योग पर कब्ज़ा कर चुका है CCP

बताते चलें कि अक्टूबर 2020 से अलीबाबा समूह की जांच चल रही है। जैक मा के साम्राज्य पर CCP द्वारा कार्रवाई ने अलीबाबा समूह को लगभग बर्बाद ही कर दिया है। अलीबाबा समूह को बर्बाद करने के बाद, CCP अब जैक मा तथा कलाकारों पर कार्रवाई कर के सामाजिक प्रभाव को लक्षित कर रही है, ताकि लोगों को प्रभावित करने की उनकी क्षमता शून्य हो जाए। ध्यान देने वाली बात यह है कि चीनी कलाकार और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) Mobilization के दो अलग-अलग स्रोतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कलाकारों द्वारा लोगों को प्रभावित कर एक साथ लामबंद करने की इसी क्षमता से CCP डरती है और इसी कारण पार्टी और मनोरंजन उद्योग के बीच संघर्ष चलता रहता है। अब CCP ने उन प्रभावों को जड़ से ही समाप्त करने का फैसला कर लिया है।

और पढ़ें : ‘चीन में अब Pepsi और Coke नहीं चलेगी’, CCP की यही मांग है!

लिहाजा, सामूहिक लामबंदी CCP की पहचान में अंतर्निहित है। यही पार्टी का ‘गुप्त हथियार’ और जीत का मार्ग है। चीनी गृहयुद्ध के दौरान CCP की जीत में लामबंदी ने एक मौलिक भूमिका निभाई थी। COVID-19 महामारी के दौरान, चीनी सरकार ने COVID-19 के खिलाफ एक ‘People’s War’ शुरू किया था, जो चीन की महामारी की रोकथाम में बड़े पैमाने पर लामबंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। नतीजतन, CCP अब खुद को चीन में Mobilization के एकमात्र स्रोत के रूप में रखता है और अन्य लामबंदी प्रयासों को कुचल देता है। ऐसे में, CCP ही है, जो मनोरंजन उद्योग पर एक के बाद एक कार्रवाई से अपने प्रभुत्व को दर्शाता है।

Exit mobile version