हिमाचल प्रदेश में पूरी तरह से है तैयार भाजपा

भाजपा का फिर से बजेगा डंका !

himanchal

Source- TFI

हिमाचल प्रदेश राजनीतिक दृष्टिकोण से उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। हिमाचल में पिछले चार दशकों से कांग्रेस बनाम भाजपा की राजनीतिक लड़ाई रही है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी इस विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रही है हालांकि आम आदमी पार्टी की स्थिति हिमाचल में उस बच्चे की तरह है जो अभी तक सही से अपने पांव पर खड़ा भी नहीं हुआ है यानी की इस बार का मुकाबला फिर से कांग्रेस बनाम भाजपा का ही होने वाला है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपने पतन की तरफ बढ़ चुकी है और बीते कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हारने के बाद कांग्रेस का मनोबल ख़त्म हो चुका है। अगर बात करें कांग्रेस की हालत हिमाचल में तो वो भी खस्ता है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मृत्यु के बाद से हिमाचल में कांग्रेस सत्ता विहीन ,मुद्दा विहीन ,और नेता विहीन हो चुकी है।

और पढ़ें: आम आदमी पार्टी फिर से आंदोलनकारियों को दे रही है धोखा

हिमाचल प्रदेश चुनाव 

आपको बतादें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जहां से कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए बेताब है वहीं दूसरी ओर भाजपा अपने पूरे दमखम से हिमाचल जीतने की तैयारी में है। गौरतलब है कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से बीजेपी काफी उत्साहित है क्योंकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने पुराने मिथक को तोड़ते हुए सरकार बनाई है।

वहीं कांग्रेस अभी भी वीरभद्र सिंह और उनके परिवार से आगे बढ़ नहीं पा रही है। हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुलदीप राठौर की जगह प्रतिभा वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस में फिर से वीरभद्र सिंह के परिवार पर विश्वास जताना पार्टी के भीतर अंतरकलह की स्थिति पैदा कर देगा। कांग्रेस जिस तरह से केंद्र में संघर्ष कर रही है वही हाल हिमाचल में भी है। वहीं भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव जीतने के बाद से गदगद है और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, भाजपा नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी फिर से चुनाव जीतेगी।

और पढ़ें: मणिपुर: चुनाव से पहले ही आ गए चुनाव के नतीजे

भाजपा की वापसी तय

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी कटाक्ष किया, जो हिमाचल में अपनी चुनावी शुरुआत कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, “हिमाचल प्रदेश आकार में एक छोटा राज्य हो सकता है लेकिन लोग मूल्यों, भावनाओं को अपने साथ रखते हैं। उनके लिए बाहरी लोग को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है।

ज्ञात हो कि वर्तमान में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं और हाल ही में भगवा पार्टी से एक और ठाकुर नेता का नाम सामने आ रहा है और वो है मोदी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जो अपने कुशल राजनीति के लिए जाने जाते हैं। यह तो बात हो गई भाजपा की पर कांग्रेस वहीं के वही खड़ी दिख रही है ना उनके पास जीतने के जीताऊ उम्मीदवार दिख रहे है और ना हीं कोई नेतृत्वकर्ता इसलिए इस बार भी भाजपा की जीत सुनिश्चित दिख रही है।

और पढ़ें: मनजिंदर सिंह सिरसा BJP में हुए शामिल, मोदी-शाह ने अकाली दल को तोड़ने के लिए फेंका पासा

Exit mobile version