पाकिस्तानी आतंकियों ने की थी अस्तित्व मिटाने की कोशिश, आज दुनिया का सबसे मजबूत होटल है ताज

फिर से चमक रहा है ताज का सितारा!

taaz Hotel

Source- TFIPOST.in

मुंबई ही नहीं पूरे भारत की शान हैं ताज होटल। अपनी खूबसूरती, भव्यता और मेहमान नवाजी के लिए यह होटल देश के साथ विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। दूर-दूर से लोग मुंबई के ताज होटल में ठहरने के लिए आते हैं। ताज होटल का इतिहास भी काफी रोचक रहा है। अपमान का बदला लेने के लिए वर्ष 1903 में जमेशद जी टाटा ने पहला बिजली वाला पांच सितारा होटल खोला था। आज वहीं ताज होटल दुनियाभर में अपनी सबसे अलग और खास पहचान बना चुका है।

हालांकि ताज होटल के इतिहास में एक दिन ऐसा भी रहा, जिसे कभी नहीं भूलाया जा सकता। वो दिन था 26 नवंबर 2008 का, जब आतंकी नापाक इरादे लेकर ताज होटल में घुस आए थे। मुंबई में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए हमले का मुख्य लक्ष्य ताज होटल ही था। आतंकियों ने होटल में घुसकर ताज को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। ताज होटल के गुंबद में लगी आग आज तक लोगों के दिलों-दिमाग में आज भी ताजा है।

और पढ़ें: भारतीय कंपनी OYO बन गयी है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी होटल चेन कंपनी

आतंकियों के मंसूबे हुए थे नाकामयाब

आतंकियों का मकसद ताज को बर्बाद करने का था। हालांकि आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। क्योंकि इस हमले के बाद ताज और मजबूती से खड़ा हुआ। आज के समय में ताज होटल दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड बना हुआ है। जी हां, टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के ‘ताज’ ब्रांड को लगातार दूसरी बार दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड चुना गया है। इसको लेकर ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी कंपनी ‘ब्रांड फाइनेंस’ ने सालाना होटल्स-50 2022 नाम से एक नवीनतम रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार ताज को दुनिया के सबसे मजबूत होटल ब्रांड के रूप में दर्जा दिया गया। ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स में ताज को 100 से 89.3 नंबर मिले हैं। ग्राहक सेवा, ब्रांड को लेकर ग्राहकों की जानकारी और कॉरपोरेट प्रतिष्ठा में ताज होटल को AAA रेटिंग दी गई।

और पढ़ें: ‘भोजन का कोई धर्म नहीं होता’ कहने वाले जोमैटो को फिर से तमाचा, 8000 होटलों के समूह ने खींचा हाथ

दूसरी बार भी मजबूत ब्रांड का दर्जा प्राप्त

रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते दुनियाभर के दूसरे होटलों के चलते ताज भी प्रभावित हुआ। ताज अपने पर्यटकों की आवश्यकता के लिए प्रासंगिक बने रहने के लिए रणनीति को सफलतापूर्वक समायोजित करने में सक्षम रहा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सहायता प्रदान करने में भी ताज सबसे आगे था। ताज को लगातार दूसरी बार सबसे मजबूत ब्रांड का दर्जा मिलने पर इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत छतवाल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- “हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है। यह ताज की उत्कृष्ट सेवाओं की पुष्टि करता है।”

वहीं, रिपोर्ट में सबसे मूल्यवान होटल ब्रांडों के मामले में हिल्टन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में पहले स्थान पर जगह दी गई। इसके बाद 5.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के साथ हयात और 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ हॉलिडे इन का स्थान है।

और पढ़ें: भारत के शॉपिंग मॉल ‘डेड मॉल’ या ‘जॉम्बी मॉल’ क्यों बन रहे हैं?

ताज होटल को सबसे अलग बनाती हैं यहां की मेहमाननवाजी। भारत की संस्कृति अतिथि देवो भव के मंत्र पर ताज होटल में अपने मेहमानों की खातिरदारी की जाती हैं। 26/11 आतंकी हमले के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था। तब हमले के दौरान ताज होटल के कर्मचारियों ने भागने के बजाए अतिथियों की रक्षा करना अपना परम कर्तव्य समझा। कई कर्मचारियों ने तो अपने अतिथियों की रक्षा करते हुए आतंकी हमले में अपनी जान तक गंवा दी थीं।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

 

Exit mobile version