‘ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन कमाए 75 करोड़’, भक्क! जनता को उल्लू बनाना कोई इनसे सीखे

ब्रह्मास्त्र की कमाई के 'स्कैम' का सच जान लीजिए!

Brahmastra.jpg

करण भाई के हाथ एक मस्त स्कीम लगी है। इनकी फिल्म को वैसे भी कोई कौड़ी का भाव नहीं देता, कॉर्पोरेट बुकिंग और मीडिया के सहारे इनको अपनी ‘भ्रमास्त्र’ चालानी पड़ रही है। ये बस ऐसा करेंगे कि अपने घरेलू कलेक्शन में विदेशी कलेक्शन को आड़ा तिरछा करके जोड़ लेंगे, जैसे गंगूबाई के साथ हुआ। पहले ही दिन फिल्म 100 करोड़ के निकट और धीरे-धीरे बजट और ब्लॉकबस्टर स्टेटस इनकी मुट्ठी में।

इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे करण जौहर अपनी कबाड़ मूवी को बचाने के लिए एक ऐसा स्कैम रच रहे हैं जिसे देख केतन पारेख, नीरव मोदी, और विजय माल्या तक पीछे छूट जाएंगे।

और पढ़ें- उज्जैन की जनता ने तय कर दिया है रणबीर और आलिया के ‘ब्रह्मास्त्र’ का भाग्य

कमाई के पीछे का सच क्या है

एक होते हैं ढीठ, फिर आते हैं वनमानुष और फिर आते हैं करण जौहर। जानें क्या खाकर उठता है ये आदमी। इस आदमी ने शपथ ले ली है कि जब तक बॉलीवुड के अस्तित्व का विनाश नहीं कर देता तब तक मैं झुकेगा नहीं। कभी-कभी तो लगता है बॉलीवुड का शकुनि है करण जौहर जिसे इस फिल्म उद्योग की दुर्गति में एक विशेष आनंद मिलता है और ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन से यह स्पष्ट होता है। वो कैसे? तो बॉलीवुड का यह कॉकरोच चौड़िया के मोहल्ले में ढिंढोरा पीट रहा है कि बॉलीवुड का सूखा उसकी फिल्म ने खत्म कर दिया है। उसकी फिल्म ने पहले ही दिन 75 करोड़ कमा लिए हैं, जिसके प्रचार और प्रसार में करण जौहर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

https://twitter.com/karanjohar/status/1568510107167895553

सच में इतनी कमाई हुई है? क्या बॉयकॉट अभियान औंधे मुंह गिरा? कम से कम ब्रह्मास्त्र फिल्म की गुणवत्ता को देखकर तो ऐसा नहीं लगता। फिल्म की पटकथा और कहानी की कमजोर कड़ियों ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को हद दर्जे के खराब रिव्यू दिलाए हैं। इन सबके बीच एक खबर इस फिल्म को स्क्रीन कर रहे सबसे बड़ी सिनेमा चेन्स पीवीआर और आईनॉक्स के शेयरों में भी आज काफी गिरावट दर्ज की गयी है। इसे पनौती ही माना जाएगा। इसका वास्तव में ओपनिंग डे कलेक्शन भारत में 37 करोड़ ही हुआ है जो इतने प्रपंच, इतने प्रसार और इतने फर्जी बुकिंग के बाद भी औसत ही माना जाएगा।
ऐसा तब हुआ है जब बीते दो दिनों से शेयर बाजार में तेजी आयी है और, कई स्टॉक्स में बढ़िया उछाल भी दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को मिले खराब रिव्यू की वजह से ही निवेशकों ने पीवीआर और आईनॉक्स के शेयरों से दूरी बना ली।

और पढ़ें- ब्रह्मास्त्र के ‘बुकिंग स्कैम’ की खुल गई है पोल पट्टी!

सफल फिल्मों से तुलना  

चलिए, अब तुलना करते हैं उन फिल्मों से जो सफल हुई हैं। द कश्मीर फाइल्स ब्लॉकबस्टर रही थी न, पर प्रारंभ में कितने स्क्रीन पर प्रदर्शित हुई? मात्र 600 और कितनी कमाई हुई? 3.5 करोड़ से कुछ अधिक। अगले दिन कितना कमाई? लगभग 9 करोड़ यानी पूरे 6 करोड़ की वृद्धि और ये केवल घरेलू कलेक्शन की बात हो रही है, इसमें विदेशी कलेक्शन को जोड़ा तक नहीं है। भूल भुलैया 2 ने प्रथम दिन 14 करोड़ कमाए और दूसरे दिन 18 करोड़ कमाए यानी कुछ नहीं तो 4 करोड़ की वृद्धि जबकि इस फिल्म से कोई आशा नहीं थी। यह तो रही उन फिल्मों की बात जो कोविड के पश्चात आयी थी। अगर ब्रह्मास्त्र की तुलना तान्हाजी से की जाए जो इसके बजट के आधे से भी कम में बनी थी, तो प्रारम्भिक दिन पर इसने 15 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे पर इसने सीधा 20.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

अब ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन इसकी तुलना में कितना रहा है? प्रथम दिन इसका 37 करोड़ रहा, और दूसरे दिन लाख प्रपंच के बाद भी केवल 39 करोड़ रहा, और अन्य भाषाओं का इसमें कोई योगदान नहीं है। मीडिया अपनी ओर से अनेक प्रयास कर रही है कि करण की चाटुकारिता में कोई कमी न रहे, परंतु अंकों में अंतर आप स्पष्ट देख सकते हैं।

अब कहने को PVR एवं INOX को हुए स्टॉक नुकसान पर PVR के CEO ने इसे अफवाह बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया परंतु वो कहते हैं न कि बिना आग के धुआं नहीं होता और सच पूछिए तो करण जौहर सम्पूर्ण प्रशासन को हथिया सकते हैं परंतु सत्य को जिस दिन वह खरीद ले, उस दिन क्रांति आ जाएगी, और वो सूर्य को जल में डुबोने समान है।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version